पहले PM हाउस लेने से किया इनकार, लेकिन अब सरकारी घर में ही रहेंगे इमरान, जानिए आखिर क्यों
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने अपनी विक्ट्री स्पीच मे कहा था कि वे प्राइम मिनिस्टर हाउस को अपने आवास के रूप में इस्तेमाल नहीं करेंगे। हालांकि, पीएम आवास की इस बिल्डिंग का क्या करना है, इसका फैसला इमरान खान की पार्टी पीटीआई करेगी। इमरान खान के इस फैसले के तुरंत बाद इस्लामाबाद में उनके बानीगाला आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। लेकिन, सिक्योरिटी को देखते हुए इमरान खान को अपना बानीगाला आवास को भी छोड़ने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: इमरान खान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के शामिल होने की खबरों का पीटीआई ने किया खंडन
इस्लामाबाद में इमरान खान के बानीगाला आवास और उसके आस-पास के माउंटेन को भी कड़ी सुरक्षा की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, इमरान खान के पीएम आवास में नहीं रहने के निर्णय को लेकर पाकिस्तानी अथॉरिटी भी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। हाल ही में इस्लामाबाद के चीफ कमिश्नर, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ इस्लामाबाद और सीनियर अधिकारियों ने इमरान खान के बानीगाला आवास का दौरा कर पीटीआई नेता नाइमूल हक के साथ अपने नए पीएम की सिक्योरिटी के लिए एक मीटिंग की थी। मीटिंग में तय हुआ कि सुरक्षा के लिहाज से बानीगाला सही नहीं है।
मीटिंग के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके आवास को पूरी तरह से सुरक्षा नहीं दिया जा सकती, क्योंकि यह क्षेत्र बहुत खुला है और खतरे के प्रति संवेदनशील है। आखिरकार इमरान खान ने सीनियर अधिकारियों की बात मानते हुए अपना बानीगाला आवास छोड़ने का निर्णय लिया और मंत्रियों को मिलने वाले सरकारी आवास में जाने का फैसला लिया।
हालांकि, इमरान खान ने सबसे लो केटेगरी का मिनिस्टर्स एंक्लेव लेने का फैसला लिया है। लेकिन, मिनिस्टर्स एंक्लेव में लो केटेगरी के फ्लैट्स है, जहां सुरक्षा के प्रोटोकोल नहीं लगाया जा सकता है। आखिरकार सीनियर अधिकारियों को कहने पर इमरान खान ने मिनिस्टर्स एंक्लेव में एक सामान्य घर लेने का निर्णय लिया। जहां वे उसे अपने पीएम आवास के रूप में इस्तेमाल करेंगे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: पाकिस्तान चुनाव में धांधली को लेकर सेना के खिलाफ सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर












Click it and Unblock the Notifications