पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इमरान खान ने कहा- जिन्ना का सपना करेंगे साकार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वादा किया कि वे जिन्ना की ख्वाहिश को पूरी करेंगे। इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वे "गंभीर आर्थिक संकट" और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों के बावजूद देश के भविष्य के बारे में बहुत आशावादी थे, क्योंकि उन्होंने देश के संस्थापक के दृष्टिकोण को समझने की कसम खाई थी। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर पीटीआई चीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि आशावाद से भरे हुए हैं।

इमरान खान ने कहा- जिन्ना का सपना करेंगे साकार

इमरान खान ने कहा, 'गंभीर आर्थिक संकट, भ्रष्टाचार और क्रॉनिज्म के बावजूद, अगर हम सभी एकजूट होते हैं तो हम चुनौतियों का सामना कर जाएंगे और पाकिस्तान हमारे क्वैद और इकबाल द्वारा महान राष्ट्र बन बनेगा।' इमरान खान ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल के सपनों को साकार करने की बात कही।

इमरान खान इस सप्ताह शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ 158 सीटों के साथ राष्ट्रीय असेंबली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। एक अन्य ट्वीट में, खान ने 1932 में लंदन में गोल मेज सम्मेलन में जिन्ना और इकबाल के साथ अपने पूर्वजों की एक तस्वीर पोस्ट की है। पाकिस्तान आज अपना 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+