'प्लीज मिलने आ जाओ...', पूर्व PM इमरान खान के दो सेक्स टेप लीक, पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल
पाकिस्तान की राजनीति में पिछले दो महीने से लगातार ऑडियो लीक हो रहे हैं। इससे पहले शहबाज शरीफ का भी एक ऑडियो लीक हुआ था, जिसमें वो अपने दामाद के लिए भारत से मशीन खरीदने की बात कर रहे थे।

Imran Khan Audio Leak: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जिंदगी के सबसे बड़े तूफान में फंस गये हैं और उनके दो सनसनीखेज सेक्स टेप लीक हो गये हैं। पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का ये सेक्स टेप ऑडियो क्लिप है, जिसमें इमरान खान की आवाज होने का दावा किया गया है और इस सेक्स ऑडियो ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इमरान खान के ये दोनों ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं और लोगों ने अब इमरान खान से पूछना शुरू कर दिया है, कि क्या अब भी वो खुद के 'सादिक और अमीन' होने का दावा करेंगे?

इमरान खान का सेक्स ऑडियो लीक
दावा किया गया है, कि ये ऑडियो क्लिप उस वक्त का है, जब इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हुआ करते थे और ऑडियो टेप रिलीज करने का दावा करने वाले हैकर ने एक और साउंड बाइट लीक करते हुए दावा किया है, ये आवाज 100 फीसदी इमरान खान की ही है। इस ऑडियो क्लिप को सुनने से पता चलता है, कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान कथित तौर पर फोन पर एक लड़की से बात कर रहे हैं। कथित ऑडियो में पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों से लगता है, कि यह उनके फोन से रिकॉर्ड किया गया है। इस ऑडियो क्लिप में इमरान खान किसी लड़की से अश्लील बातचीत करते हुए सुने जा रहे हैं। हालांकि, हम इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स का कहना है, कि ये आवाज इमरान खान की ही है, जिसमें वो एक लड़की से गंदी-गंदी बातें कर रहे हैं।

ऑडियो क्लिप में महिला सांसद?
इमरान खान की कॉल रिकॉर्डिंग लीक को सबसे पहले सैयद अली हैदर नाम के एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा चलाए जा रहे यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। वहीं, कुछ पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल के मुताबिक, ऑडियो पाकिस्तान के पीएमओ ऑफिस का है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के पत्रकारों का आरोप है कि इमरान खान एक ऑडियो में जिस महिला से अश्लील बातचीत कर रहे हैं, वो पाकिस्तान की एक पूर्व सांसद हैं और इमरान खान की पीटीआई पार्टी की सदस्य है। फिलहाल ये नेता पीटीआई में सेन्ट्रल कमेटी की सदस्य हैं। कथित तौर पर इमरान खान अपनी पार्टी की सांसद के साथ सेक्स चैट कर रहे हैं। वहीं, दूसरे ऑडियो में भी इमरान खान जिस लड़की से बात कर रहे हैं, उसमें दोनों मिलने का प्लान बना रहे हैं। नैला इनायत नाम की पाकिस्तानी पत्रकार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि, "कथित सेक्स कॉल लीक के बाद इमरान खान, इमरान हाशमी बन गए हैं।"

इमरान की पार्टी ने बताया फर्जी
वहीं, पीटीआई नेता और पंजाब के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. अर्सलान खालिद ने सोमवार को कहा है कि, इमरान खान को निशाना बनाने वाला वायरल ऑडियो फर्जी है। खालिद, जिन्होंने पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के फोकल पर्सन (डिजिटल मीडिया) के रूप में काम किया है, उन्होंने कहा कि, पीटीआई अध्यक्ष के राजनीतिक विरोधी नकली ऑडियो और वीडियो बनाने से ज्यादा नहीं सोच सकते। हालांकि, खालिद ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा लग रहा है, कि कथित ऑडियो लीक के पीछे विदेश में बैठे पीएमएल-एन के एक बड़े नेता का हाथ है। वहीं, पीटीआई के एक अन्य नेता अजहर मशवानी ने भी ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री के चरित्र हनन करने वाले इस ऑडियो क्लिप की निंदा की है। उन्होंने अपने विरोधियों के खिलाफ फर्जी वीडियो और ऑडियो का इस्तेमाल करने के लिए शहबाज सरकार पर जमकर निशाना साधा।
ऑडियो क्लिप की जांच की मांग
इमरान खान के कथित सेक्स ऑडियो पर पाकिस्तान में भूचाल मचा हुआ है और पीटीआई के आलोचक के तौर पर जाने जाने वाले पत्रकार किया बलूच ने ऑडियो पर अपना संदेह जताया है और उन्होंने इशारों में इस टेक के असली होने की बात कही है। वहीं, पाकिस्तान के एक और पत्रकार, अली सलमान अल्वी हालांकि इस बात से सहमत नहीं हैं, कि ऑडियो कॉल के पीछे सरकार का हाथ हो सकता है। हालांक, ये ऑडियो क्लिप असली है या फर्जी, तो ये जांच की बात है, लेकिन इमरान विरोधी जहां इसे असली बताकर वायरल कर रहे हैं, वहीं इमरान समर्थक इसे फर्जी बताकर शहबाज सरकार पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा रहे हैं।

ऑडियो क्लिप में क्या बातें हो रही हैं?
एक ऑडियो क्लिप में इमरान खान एक लड़की को मिलने के लिए बुला रहे हैं, लेकिन लड़की इनकार कर रही होती है। नहीं आने के पीछे वो लड़की अपनी कुछ मजबूरियों का हवाला दे रही है। वहीं, इमरान खान आगे कहते हैं, कि 'क्या हम कल मिल सकते हैं?' तो लडकी कहती है, कि 'क्या आप कल फ्री रहेंगे?' इसपर इमरान खान कहते हैं, कि फिलहाल उनके कुछ बच्चे आए हुए हैं और फैमिली के लोग आए हुए हैं। इसपर लड़की कहती है, कि 'आप फ्री होकर मुझे बता देना।' माना जा रहा है, कि ये ऑडियो क्लिप हाल-फिलहाल का ही है, जब इमरान खान के दोनों बच्चे सुलेमान और कासिम पाकिस्तान आए हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications