अमेरिका में इमरान खान की हुई घोर बेइज्जती, नहीं हुआ वेलकम, मेट्रो से जाना पड़ा होटल

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार की दोपहर अमेरिका की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं। लेकिन अमेरिका पहुंचते ही इमरान खान चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल इमरान खान जब अमेरिका के एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए अमेरिका की ओर से कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा,जिसकी वजह से उन्हें बेइज्जती काा सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर जब अमेरिका कोई भी अधिकारी इमरान खान के स्वागत के लिए नहीं पहुंचा तो उन्हें खुद ही मेट्रो में सफर करके अपने होटल पहुंचना पड़ा।

विदेश मंत्री के साथ पहुंचे

विदेश मंत्री के साथ पहुंचे

इमरान खान कतर एयरवेज से अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन यहां पर उनके स्वागत के लिए अमेरिका का मंत्री तो दूर यहां तक कि कोई सरकारी पदाधिकारी भी नहीं पहुंचा। हालात यह थे कि इमरान खान को खुद मेट्रो करके अपने होटल जाना पड़ा। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी मौजूद था। साथ ही कई पाकिस्तानी अधिकारी भी वहां पहुंचे थे। गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान पहली बार अमेरिका पहुंचे हैं, आखिरी बार 2015 में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अमेरिका पहुंचे थे।

ट्रंप से होगी मुलाकात

ट्रंप से होगी मुलाकात

जानकारी के अनुसार इमरान खान पाक सेना प्रमुख कमर बाजवा, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के अलावा कई पाक अधिकारी भी यहां पहुंचे हैं। इस दौरे पर इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के अलावा आईएमएफ के कार्यकारी मुखिया डेविड लिप्टन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास से भी मुलाकात करेंगे। आज वह वन इरीना में पाकिस्तानी-अमेरिकियो को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इमरान खान डोनाल्ड ट्रंप के साथ पाक की ओर से आतंकवाद और भारत के रिश्तों को लेकर उठाए गए उनके कदम की जानकारी देंगे।

जमकर हुए ट्रोल

जिस तरह से इमरान खान का स्वागत करने के लिए कोई अमेरिका अधिकारी नहीं पहुंचा, उसके बाद लोग जमकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे पता है कि पाकिस्तान ने विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन यह काफी सख्त सजा है। फवाह रहमानी ने लिखा कि कोई भी अमेरिकी अधिकारी स्वागत के नहीं पहुंचा, ना ही उन्हें प्रोटोकॉल मुहैया कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+