Imran Khan arrested: 80 मुकदमों में बांधे गये हैं इमरान खान, सेना से पंगा लेकर बोल्ड हुआ PAK का एक और कप्तान

एक दिन पहले PAK सेना ने कहा था, कि इमरान खान ने सेना एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ "गैर जिम्मेदाराना और निराधार आरोप" लगाया है, जिसके बाद इमरान खान कहा, कि उन्हें किसी के खिलाफ झूठ बोलने की जरूरत नहीं है।

Imran Khan arrested

Imran Khan arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भ्रष्टाचार के एक आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जब वो एक मामले में पेश होने के लिए कोर्ट पहुंचे थे।

इमरान खान को गिरफ्तार करने की पहले भी कई कोशिशें की गईं थीं, लेकिन अब तक वो गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हुए थे, लेकिन आज अचानक उनकी गिरफ्तारी की गई, जब किसी को इसका अंदाजा तक नहीं था।

वहीं, गिरफ्तारी से पहले इमरान खान ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने वीडियो में कहा था, कि उन्होंने संविधान और पाकिस्तानी कानून के खिलाफ कोई काम नहीं किया है और उनकी गिरफ्तारी से साबित हो जाता है, कि पाकिस्तान में अब लोकतंत्र दफन हो चुका है।

हालांकि, पिछले साल अप्रैल महीने में इमरान खान को प्रधामंत्री पद से हटाया गया था और उसके बाद से पिछले एक साल में इमरान खान के ऊपर मर्डर और आतंकवाद समेत 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गये हैं। ऐसा लगता है, कि शहबाज शरीफ की सरकार एक भी दिन इमरान खान को जेल से बाहर नहीं देखना चाहती है।

मुकदमों के बोझ में दबे हैं इमरान खान

आपको जानकर हैरानी होगी, कि इमरान खान के खिलाफ पूरे पाकस्तान में 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गये हैं और उनके खिलाफ हर दिन, किसी ना किसी कोर्ट में मुकदमा चलता रहता है। मार्च महीने में भी लाहौर में पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान और उनके 400 समर्थकों के खिलाफ पुलिस से झड़प के आरोप में हत्या और आतंकवाद की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

मार्च महीने दर्ज मुकदमे को मिलाकर, पिछले 13 महीनों के शहबाज शरीफ के शासनकाल के दौरान पीएमएल-एन गठबंधन ने इमरान खान के खिलाफ 80 से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। जबकि, इमरान खान का आरोप है, उन्हें रास्ते से हटाने के लिए इतने मुकदमे दर्ज किए गये हैं।

इमरान खान के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज हैं, उनमें पुलिस और संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के मामले और पीटीआई प्रमुख के खिलाफ चल रही पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) की कार्यवाही भी शामिल है।

द न्यूज के मुताबिक, इमरान खान ने अलग अलग सरकारी विभागों और अधिकारियों के खिलाफ 19 मामलों में याचिकाकर्ता हैं, जबकि 37 ऐसे मामले हैं, जिनमें इमरान खान सीधे तौर पर आरोपी हैं।

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने भी इमरान खान के खिलाफ दो मामले दर्ज करा रखे हैं और ये दोनों मामले साइबर विवाद से संबंधित हैं। इसके अलावा, आतंकवाद विरोधी अदालतों में इमरान खान के खिलाफ तीन मुकदमे चल रहे हैं।

कभी जेल से बाहर आ पाएंगे इमरान?

इतने मुकदमे दर्ज होने के बाद सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या इमरान खान का मुकदमों से पीछा छूट पाएगा या फिर मुकदमों की बेड़ियां उन्हें जेल की कोठरी से कभी बाहर नहीं आने देगा। इमरान खान ने मार्च में अपने एक ट्वीट में कहा था, कि "मेरे खिलाफ 76 मामले हैं, जिनमें आतंकवाद, ईशनिंदा और राजद्रोह भी शामिल हैं। देशद्रोह के मामले में न तो अधिकारी का नाम है और न ही संस्था की पहचान है।"

पीटीआई प्रमुख ने आरोप लगाया था, कि देश के ऊपर 'अपराधियों के समूह' का कब्जा है, जिनमें "बुद्धिमत्ता, मोरेलिटी और इथिक्स" नहीं है।

पाकिस्तान में सेना ने हमेशा से राजनीति को कंट्रोल किया है, लेकिन इस बार सेना ने बार बार कहा है, कि वो राजनीति में दखल नहीं देगी, लेकिन किसी नेता के खिलाफ 80 मुकदमे दर्ज करना, जिनमें आतंकवादी धाराएं भी शामिल हों, मर्डर के आरोप लगाए गये हैं, उन्हें देखने के बाद सवाल यही उठते हैं, कि आखिर इमरान खान को कौन खत्म करना चाहता है?

इमरान की लोकप्रियता से डरी शहबाज सरकार

Recommended Video

    Imran Khan Arrested: इमरान खान को Islamabad High Court से Pak Rangers ने पकड़ा | वनइंडिया हिंदी

    इमरान खान की लोकप्रियता पाकिस्तान में लगातार बढ़ती ही जा रही है और मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है, कि अगर अभी चुनाव हुए, तो इमरान खान आसानी से जीत हासिल कर लेंगे, जो ना शहबाज शरीफ चाहते हैं और ना सेना।

    वहीं, कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है, कि अगर इमरान खान जीतते हैं, तो वो पाकिस्तान की राजनीति में सेना के अस्तित्व को ही खत्म करने के लिए काम करेंगे और देश की राजनीति में सेना के दखल को समाप्त करने के लिए संसद में नया कानून लेकर आएंगे, लिहाजा सेना भी इमरान खान से चिढ़ी हुई है।

    यानि, इमरान खान के खिलाफ शहबाज शरीफ और सेना ने मजबूती से गठबंधन कर रखा है, वहीं इमरान खान सेना के खिलाफ अब खुलकर आक्रामक हो चुके हैं, जिसको लेकर एक दिन पहले उन्हें पाकिस्तानी फौज से चेतावनी भी मिली थी और आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+