Imran Khan Health Update: जेल में बंद इमरान से मिलीं बहन उजमा, बताई पाक सरकार के जुल्म की पूरी आंखोंदेखी!
Imran Khan Health Update: इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताओं और परिवार को मुलाकात न करवाने के आरोपों के बीच, मंगलवार को अधिकारियों ने बड़ी राहत दी। रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनकी बहन उज़मा खानम को उनसे मिलने की अनुमति दी गई। सुरक्षा बेहद कड़ी थी, लेकिन फिर भी उज़मा खानम को प्रोटोकॉल के तहत अंदर जाने दिया गया। फिलहाल उनकी इमरान से मुलाकात हो चुकी है।
PTI समर्थकों के साथ मुलाकात
बकौल उजमा, इमरान के अकेले में रखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि इमरान को अकेले में रखा गया है और मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं। 'इमरान जेल के अंदर बेहद गुस्से में हैं और उनके साथ जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए वह आसिम मुनीर को जिम्मेदार बता रहे हैं।' डॉन न्यूज के मुताबिक, उज़मा खानम कई PTI समर्थकों के साथ जेल पहुंचीं और उन्होंने इमरान खान से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब PTI वर्कर्स लगातार इस बात पर प्रदर्शन कर रहे हैं कि अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार के केस में दोषी ठहराए जाने के बाद से इमरान खान का "ठिकाना" सही तरीके से नहीं बताया जा रहा।

धारा 144 के बावजूद लगातार प्रदर्शन
इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू होने के बावजूद PTI समर्थक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा रही। आंतरिक मामलों के राज्य मंत्री तलल चौधरी ने डॉन को बताया कि दोनों शहरों में धारा 144 का सख़्ती से पालन करवाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा- "चाहे PTI वाले इस्लामाबाद हाई कोर्ट आएं या अदियाला जेल, धारा 144 के तहत कार्रवाई बिना किसी भेदभाव के होगी।"
खान की स्वास्थ्य स्थिति पर बढ़ती अटकलें
73 वर्षीय इमरान खान की सेहत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें अदियाला जेल में एकांत कारावास (solitary confinement) में रखा गया है। परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि अदालत के ऑर्डर के बावजूद, उन्हें हफ्तों से खान से मिलने नहीं दिया गया। इसी वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर शक और भी गहरा गया है।
"पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं"
सोमवार को इमरान खान के बेटे कासिम खान ने एक बेहद चिंताजनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि अधिकारी इमरान खान की स्थिति के बारे में "कुछ अपरिवर्तनीय" छिपा रहे हैं। रॉयटर्स से बात करते हुए कासिम खान ने कहा- "यह न जानना कि आपके पिता सुरक्षित हैं, घायल हैं, या जिंदा भी हैं, एक तरह की मनोवैज्ञानिक यातना है।"
फिर दोहराया गया मुलाकात से रोकने का आरोप
परिवार का यह भी कहना है कि कई हफ्तों से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही थी और जेल प्रशासन अदालत के आदेशों का पालन नहीं कर रहा था। उज़मा खानम की इस मुलाकात को परिवार ने "पहली राहत" बताया, लेकिन उनका कहना है कि इमरान खान अभी भी लगातार अकेलेपन और अलगाव में रखे गए हैं, जिससे उनकी सेहत और मनोस्थिति पर बड़ा असर पड़ रहा है।
अदियाला जेल में सख़्त सुरक्षा-लेकिन कई बड़े सवाल बाक़ी
अदियाला जेल की सुरक्षा पहले से और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। उज़मा खानम को अंदर जाने दिया गया, लेकिन यह मुलाकात कई सवाल पीछे छोड़ गई- क्या इमरान खान की सेहत ठीक है? क्या उन्हें medical care मिल रही है? और क्या परिवार की चिंताओं में कोई सच्चाई है?
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications