Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में बड़ा राजनीतिक ड्रामा, इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी के बीच लड़ाई, छोड़ सकते हैं पार्टी

इमरान खान की पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने एक नई पार्टी बना ली है, जिसमें इमरान खान के खास माने जाने वाले चौधरी फवाद हुसैन भी हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते जेल जाकर शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की थी।

imran khan Shah Mahmood Qureshi

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक ड्रामे का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है और पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनकी लड़ाई अपने वफादार रहे शाह महमूद कुरैशी से हुई है।

बताया जा रहा है, कि इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी के बीच तीखी झड़प हुई है, जिसमें दोनों नेताओं ने एक दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुनाई है, जिसके बाद शाह महमूद कुरैशी, इमरान खान के घर से बाहर चले गये।

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान और पीटीआई के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी के बीच की ये बैठक मंगलवार शाम को हो रही थी। जब, करीब दो हफ्तों बाद जेल से रिहा होने के बाद शाह महमूद कुरैशी उनसे मिलने पहुंचे थे।

जेल से बाहर निकलने के बाद 'न्याय का झंडा' लेकर चलेगें का दावा करने वाले शाह महमूद कुरैशी को लेकर अब संभावनाएं हैं, कि वो इमरान खान का साथ छोड़ सकते हैं, जबकि एक दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि "किसी भी हाल में इमरान खान का साथ नहीं छोड़ेंगे, हम इंसाफ का झंडा लेकर आगे बढ़ेंगे।"

पाकिस्तान के कई वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है, कि इमरान खान का साथ छोड़ने के लिए शाह महमूद कुरैशी का ये एक बना-बनाया राजनीतिक स्क्रिप्ट हो सकता है।

द न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि इमरान खान के साथ बैठक में बहसबाजी होने के बाद शाह महमूद कुरैशी अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने की बात कहकर वहां से चले गये।

शाह महमूद कुरैशी कौन हैं?

शाह महमूद कुरैशी, इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, जो इमरान खान की सरकार में विदेश मंत्री थे। वहीं, जब पिछले महीने 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में दंगे हुए, तो उसके बाद पुलिस ने शाह महमूद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया था।

शाह महमूद कुरैशी को 6 जून को लाहौर हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद जेल से रिहा किया गया है, जिसके बाद वो इमरान खान से मिलने उनके घर गये थे।

इमरान खान ने पिछले दिनों कहा था, कि अगर उन्हें फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है, तो उनकी जगह शाह महमूद कुरैशी पार्टी चलाएंगे।

आपको बता दें, कि शाह महमूद कुरैशी, जिनपर इमरान खान काफी भरोसा करते हैं, उन्हें पाकिस्तानी राजनती में दलबदलू नेता के तौर पर जाना जाता है, जो बड़ी बड़ी बातें करता हो। शाह महमूद कुरैशी सबसे पहले नवाज शरीफ की पार्टी के नेता था और बाद में उन्होंने नवाज शरीफ को छोड़कर, बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को ज्वाइन कर लिया।

वहीं, इमरान खान के बारे में जब खबरें आने लगीं, कि वो देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंच सकते हैं, तो फिर शाह महमूद कुरैशी ने बिलावल की पार्टी छोड़कर इमरान खान की पार्टी ज्वाइन कर ली और विदेश मंत्री बने। वहीं, अब माना जा रहा है, कि शाह महमूद कुरैशी इमरान खान का साथ छोड़कर, पीटीआई छोड़ने वाले नेताओं ने जो पार्टी बनाई है, उसमें शामिल हो सकते हैं।

इमरान-कुरैशी में क्यों हुआ झगड़ा

जियो के मुताबिक, शाह महमूद कुरैशी के एक करीबी दोस्त ने बताया, कि शाह महमूद कुरैशी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फिलहाल पीछे हटने के लिए कहा था।

कुरैशी के दोस्त ने जियो को बताया, कि शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान को राजनीति से पीछे हटकर विदेश चले जाने और चुप्पी बनाए रखने की सलाह दी थी। शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान को कहा, कि अगर वो देश से बाहर नहीं जाना चाहते हैं, तो कम से कम मुंह बंद करके रखें।

इसके अलावा, शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान को कहा, कि अब वो पीछे हट जाएं और उन्हें और पार्टी के दूसरे नेताओं को इन परिस्थितियों को संभालनें दें। उन्होंने पूर्व पीएम इमरान खान से कहा, कि जब सब कुछ ठीक हो जाएगा, तो वह फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं।

कुरैशी ने पीटीआई प्रमुख इमरान खान से कहा, कि "यह मुश्किल समय है और भावनाओं में बहकर फैसले लेने के बजाय बुद्धिमानी से निर्णय लेने की जरूरत है"।

सूत्रों ने बताया, कि कुरैशी की इन सलाहों के बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

एक सूत्र के मुताबिक, कुरैशी ने पीटीआई अध्यक्ष को यह भी स्पष्ट कर दिया, कि सेवानिवृत्त लोग जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं, और वे इन परिस्थितियों में उनकी मदद नहीं कर सकते। इस पर इमरान खान ने कुरैशी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। मुलाकात के बाद कुरैशी बिना मीडियाकर्मियों से बात किए जमान पार्क से कराची के लिए रवाना हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+