'इमरान खान को जेल में दिया जा सकता है जहर', पत्नी बुशरा बीबी ने पंजाब सरकार से जेल ट्रांसफर की मांग की

Imran Khan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पूर्व पाकिस्तानी प्रधान मंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने जेल में बंद अपने पति की सुरक्षा के बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा है, कि अटक जेल में उन्हें "जहर दिया जा सकता है।"

पंजाब के गृह सचिव को लिखे पत्र में पाकिस्तान की पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी ने कहा, कि अदालत ने संबंधित अधिकारियों को उनके पति को रावलपिंडी की अदियाला जेल में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा, कि "मेरे पति को बिना किसी कारण के अटक जेल में कैद कर दिया गया है। कानून के मुताबिक, मेरे पति को अदियाला जेल में ट्रांसफर किया जाना चाहिए।''

Imran Khan News

बुशरा बीबी के चिट्ठी में क्या है?

पूर्व प्रधान मंत्री खान को इस महीने की शुरुआत में 3 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और फिर उन्हें अटक जेल में भेज दिया गया है। वहीं, जेल के अंदर उन्हें समान्य कैदियों पर वाली सुविधाएं दी गई हैं, जबकि उस जेल में कई खतरनाक कैदी बंद हैं।

पाकिस्तान की अदालत ने इमरान खान को साल 2018-22 में उनके कार्यकाल के दौरान विदेशों से मिले गिफ्ट को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और फिर उन्हें ज्यादा कीमत पर बेचकर मोटा पैसा कमाने का दोषी पाया और तीन साल की जेल की सजा सुनाई।

कोर्ट के आदेश के बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग ने उन्हें पांच साल के लिए राजनीति से भी प्रतिबंधित कर दिया है।

वहीं, आज बुशरा बीबी ने जो पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने लिखा है, कि "पीटीआई प्रमुख इमरान खान को उनकी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति को देखते हुए, जेल में बी श्रेणी की सुविधाएं प्रदान की जाएं, क्योंकि वह "ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान" हैं।

उन्होंने आगे कहा, कि अटक जेल में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके उनके पति हकदार हैं।

उन्होंने पत्र में आगे लिखा है, कि "उनकी (इमरान खान) जान अब भी खतरे में है (और) डर है कि मेरे पति को अटक जेल में जहर दे दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, कि देश के पूर्व पीएम होने के नाते उनके पति को जेल में घर का बना खाना खाने की इजाजत दी जानी चाहिए।

जेल मैनुअल पर प्रकाश डालते हुए, पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी ने कहा, कि इमरान खान को 48 घंटे के भीतर सभी सुविधाएं प्रदान की जानी थीं, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रदान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ''जेल नियमों के मुताबिक, मेरे पति को एक निजी डॉक्टर से मेडिकल जांच कराने का अधिकार है।'' उन्होंने पीटीआई प्रमुख को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधाएं मुहैया नहीं कराने की जांच की मांग की है।

पिछले हफ्ते, पीटीआई कोर कमेटी ने भी इसी तरह की चिंता व्यक्त की थी, कि पार्टी प्रमुख इमरान खान "स्लो-पॉइज़निंग" से पीड़ित हो सकते हैं और मांग की थी, कि उन्हें तुरंत घर का बना भोजन और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

समिति की बैठक में पूर्व प्रधान मंत्री को घर से भोजन और पानी प्राप्त करने की अनुमति देने में "अत्यधिक देरी" की कड़ी निंदा की गई, और कहा गया, कि उनकी हत्या की कोशिश की जा सकती है।

बुशरा ने आगे कहा, कि अतीत में इमरान खान की हत्या के दो प्रयास किए गए थे और इसमें शामिल आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+