Pakistan: इमरान खान के सबसे करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी, फवाद चौधरी ने दिया PTI से इस्तीफा
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के कई बड़े चहरे पीटीआई को अलविदा कह चुके हैं। पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री और पीटीआई के बड़े नेता फवाद चौधरी ने भी पीटीआई से इस्तीफा दे दिया है।

पाकिस्तान की राजनीति का सबसे विध्वंसक दौर जारी है। सेना ने इमरान खान की पार्टी को नेस्तनाबूत करने का जिम्मा उठा लिया है। यही वजह है कि एक-एक कर इमरान खान के सभी करीबी उनका साथ छोड़ रहे हैं। नई खबर ये है कि फवाद चौधरी ने भी PTI छोड़ दिया है।
फवाद चौधरी ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को भड़की हिंसा की निंदा की है। फवाद चौधरी ने ट्वीट करके कहा है कि उन्होंने राजनीति से विराम लेने का फैसला किया है, इसलिए वे पार्टी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं और इमरान खान से अलग हो रहे हैं।
Pakistan | "In my earlier statement where I unequivocally condemned the 9th May incidents, I have decided to take a break from politics, therefore, I have resigned from the party position and parting ways with Imran Khan," tweets Pakistan Tehreek-e-Insaf party senior leader Fawad… pic.twitter.com/eMmvDKBujD
— ANI (@ANI) May 24, 2023
गौरतलब है कि फवाद चौधरी को साल 2018 में इमरान खान की जीत का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। साल 2018 में इमरान सरकार के कार्यकाल में फवाद चौधरी संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री बने। इसके बाद वे सूचना और प्रसारण मंत्री रहे।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत केदीना में जन्म फवाद चौधरी ने साल 2012 और मार्च 2013 के बीच पीएम यूसुफ रजा गिलानी और राजा परवेज अशरफ के संघीय मंत्रिमंडल में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और इमरान खान को बड़ा झटका देते हुए शिरीन मजारी और फैयाजुल हसन चौहान ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
आपको बता दें कि इमरान खान की पार्टी के लगभग 1 दर्जन अहम नेता शिरीन मजारी, आमिर महमूद कियानी, मलिक अमीन असलम, महमूद मौलवी और आफताब सिद्दीकी शामिल हैं, उन्होंने 9 मई को सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों को लेकर इमरान खान की कड़ी निंदा करते हुए उनकी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इस बीच कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शाह महमूद कुरैशी भी बहुत जल्द पीटीआई छोड़ सकते हैं। शाह महमूद कुरैशी को पंजाब पुलिस ने रावलपिंडी जेल के बाहर से इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिए जाने के कुछ मिनट बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications