फर्जी आदमी बना बीबीसी पर पाकिस्तान का क्रिकेट विशेषज्ञ
नई दिल्ली। बीबीसी मीडिया जगत का ऐसा नाम है जिसपर लोग काफी भरोसा करते हैं और उसकी खबरों पर आप भरोसा करते हैं। लेकिन आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि पाकिस्तान के एक फर्जी खिलाड़ी ने बीबीसी तक को चकमा दे दिया।

इंग्लैंड के एक व्यक्ति ने खुद को फर्जी क्रिकेटर बताकर बीबीसी के एक क्रिकेट प्रोग्राम में न केवल भाग लिया बल्कि विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी हिस्सा लिया था।
इस शख्स का नाम नदीम आलम है और उसने खुद को पूर्व बैट्समैन नदीम अब्बासी बताया था। इसी नाम का सहारा लेकर उसने बीबीसी वर्ल्ड न्यूज, बीबीसी एशिया नेटवर्क और रेडियो फाइव लाइव पर अपना 'विशेषज्ञ' नजरिया रखा। नदीम अब्बासी पाकिस्तान के क्रिकेटर हैं जिन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 1989 में तीन टेस्ट मैच खेले थे।
लेकिन जब नदीम अब्बासी को इस फर्जी एक्सपर्ट की जानकारी मिली तो उन्होंने बीबीसी से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह रावलपिंडी में कोचिंग कराते हैं और वह 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान ही टीवी पर एक्सपर्ट के तौर पर आए थे। इस बारे में बीबीसी ने माफी मांगी है और जांच के आदेश दिए हैं।
बीबीसी प्रवक्ता ने कहा कि हम असली अब्बास से माफी मांगते हैं और जो हुआ पर उस हम गंभीरता से गौर कर रहे हैं। इस बात से नाराज अब्बासी ने तथ्य की जांच करने में नाकाम रहने के लिए बीबीसी की आलोचना की है। अब्बासी ने 'सन' समाचार पत्र से कहा, 'अगर मुझे कभी भी नदीम आलम मिला तो मैं देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके मुंह पर घूंसा जड़ दूंगा। बीबीसी बड़ा संस्था है और निश्चित तौर पर उन्हें इसकी जांच करनी चाहिए थी। आपको बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज अब्बासी ने 1989 में पाकिस्तान की ओर से तीन टेस्ट खेले।












Click it and Unblock the Notifications