अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच! यूएस हाउस स्पीकर ने दिखाई हरी झंडी, जानें आरोप
यूएस हाउस स्पीकर केविल मैक्कर्थी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करने का समर्थन किया है। मैक्कर्थी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन पर औपचारिक महाभियोग जांच शुरू हो जाएगी। दरअसल, बाइडेन को इस अभियोजन जांच का सामना उनके अपने बेटे हंटर की बिजनेस डीलिंग के खुलासे के बाद करना पड़ रहा है।

स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को बताया कि 2024 के चुनाव से पहले राष्ट्रपति और उनके परिवार की बिजनेस डीलिंग्स को लेकर उनके खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने के लिए एक हाउस कमेटी को निर्देश दे रहे हैं।
मैक्कार्थी ने बताया कि हाउस ओवरसाइट कमेटी ने जो अब तक जांच की है उसमें बाइडेन का परिवार के पास भ्रष्टाचार का कल्चर पाया गया है।
बेटे हंटर की बिजनेस डीलिंग्स की जांच हो रही है
बता दें रिपब्लिकन डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति के पद संभालने से पहले बाइडेन के बेटे हंटर बिडेन के बिजनेस डील की जांच की जा रही है। जिसमें ये पता लगाया जा रहा था कि प्रेसिडेंट बाइडेन के फॉरेन बिजनेस डीलिंग्स से क्या उनके बेटे हंटर को लाभ मिला है। हालांकि सदन के नेतृत्व वाली जीओपी जांच ने अभी तक कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं दिए हैं।
मैक्कार्थी ने अभियेाजन जांच शुरू करने की पैरवी
मंगलवार को यूएस हाउस स्पीकर मैक्कार्थी ने ऐलान किया कि वो राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ औरपचारिक महाभियोग जांच का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कहा कि ये बाइडेन और उनके परिवार पर सत्ता का दुरुपयोग, रुकावट और भ्रष्टाचार के आरोप है और इस मामले में वो प्रतिनिधि सभा द्वारा आगे की जांच की मांग करते है। मैक्कार्थी ने कहा कि इसलिए आज मैं हमारी हाउस कमेटी को राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ औपचारिक महाभियोग जांच शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं।
बेटे हंटर के कारण बढ़ सकती है बाइडेन की मुश्किल
बता दें यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन हंटर के खिलाफ उनकी बिजनेस डील्स में जांच में कई बातें सामने आई हैं। जिसका इस्तेमाल बाइडेन के खिलाफ यूज किया जासका है। पहले ही मैैक्कार्थी ने रिपपब्लिक पार्टी को बताया था कि वो बाइडेन के खिलाफ महाभियोजन जांच की करने की योजना बना रहे हैे।
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंंप पर दो बार महाभियोग चलाया गया
बाइडेन पर महाभियोग का दबाव ऐसे समय में आया है जब ट्रम्प पर सदन द्वारा दो बार महाभियोग चलाया गया था लेकिन सीनेट ने उन्हें बरी कर दिया था और उन्हें अदालत में अधिक गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। इस साल ट्रम्प पर चार बार आरोप लगाए गए हैं, जिसमें 2020 के चुनाव में बिडेन की जीत को पलटने की कोशिश भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications