गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में खारिज, अमेरिका ने फिर किया वीटो
Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच कई महीनों से जंग जारी है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में हमास को तहस-नहस कर दिया है। गाजा में कई दिनों से युद्ध चल रहा है। युद्ध विराम को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मामला उठाया गया। लेकिन गाजा में तत्काल युद्ध विराम का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। अमेरिका ने फिर वीटो का इस्तेमाल कर दिया।
अमेरिका ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद के अधिकांश सदस्यों और कई अन्य देशों द्वारा समर्थित संयुक्त राष्ट्र के उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसमें गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम की मांग की गई थी। 13 सदस्यों ने संयुक्त अरब अमीरात द्वारा प्रस्तुत एक संक्षिप्त मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। वहीं, ब्रिटेन वोटिंग से अनुपस्थित रहा।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी उप प्रतिनिधि रॉबर्ट वुड ने जोर देकर कहा कि प्रस्ताव वास्तविकता से अलग है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारी लगभग सभी सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया गया। इस जल्दबाजी वाली प्रक्रिया का परिणाम एक असंतुलित समाधान था जो वास्तविकता से अलग था। अफसोस है कि मैं इसका समर्थन नहीं कर सका।
रॉबर्ट वुड ने कहा कि अमेरिका यह समझ नहीं पा रहा है कि प्रस्ताव में 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के हमले की निंदा करने वाली भाषा क्यों शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना शर्त युद्धविराम केवल "खतरनाक" क्यों होगा और हमास को उसकी जगह पर छोड़ दिया जाएगा, तो फिर से हमला करने में सक्षम होगा।
अगर हमास को अपनी जगह पर छोड़ दिया जाएगा तो फिर से संगठित होकर 7 अक्टूबर को फिर से दोहराने में कामयाब होगा। उन्होंने कहा कि हमले 1200 से अधिक लोग मारे गए। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल थे। जिंदा जला दिया गया था। गोलियों से भून दिया गया था। अश्लील यौन हिंसा की गई।
यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क टाइम्स का खुलासा, इजरायल को 1 साल पहले ही पता था कि हमास करने वाला है भीषण हमला












Click it and Unblock the Notifications