Israel Hamas War: गाजा में IDF के हमले तेज, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, इंटरनेट ठप

इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच उत्तरी गाजा में हालात खराब हो गए हैं। आईडीएफ ने हमास पर हमले तेज कर दिए हैं। इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी के मुताबिक सेना ने पिछले कुछ घंटों में गाजा पट्टी में की हवाई हमले किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली वायु सेना के टारगेट पर हमास के ठिकाने हैं। हालांकि इस बीच जनहानि रोकने के भी उपाय किए जा रहे हैं। आईडीएफ ने दक्षिणी गाजा से फिलिस्तीनियों को उत्तर में शिफ्ट होने की अपील की है।

इजराइल रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा है कि पैदल सेना शुक्रवार की रात अपनी गतिविधि तेज कर रही है। हगारी के मुताबिक आईडीएफ उत्तरी गाजा में गाजा शहर और आसपास के क्षेत्रों पर हमला जारी रखेगा।

 Israel Hamas War UNGA worried about

गाजा में आग की लपटें, इंटरेट ठप
फिलिस्तीनी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि उत्तरी गाजा में आईडीएफ ने भारी बमबारी की है। द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के ऊपर धुएं का गुबार और आग की लपटें देखी गईं। वहीं द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक इंटरनेट मॉनिटर नेटब्लॉक्स ने एक्स पर साझा किए गए एक पोस्ट में घोषणा की कि गाजा पट्टी में एक प्राथमिक इंटरनेट प्रदाता नेटस्ट्रीम ने सेवाएं प्रदान करना बंद कर दिया है।

इससे पहले इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने शुक्रवार (27 अक्टूबर) को कहा कि हमास आतंकवादी समूह के संचालन मुख्य रूप से गाजा शहर में शिफा अस्पताल से किया जा रहा है। गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल शिफा में कई भूमिगत परिसर हैं, जिनका उपयोग वे इजराइल के खिलाफ सीधे हमले के लिए किया जा रहा है।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी शिफा अस्पताल को लेकर ऐसे ही आरोप लगाए थे। नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किया, "हमास-आईएसआईएस बीमार है। उन्होंने अपने आतंक के लिए अस्पतालों को मुख्यालय में बदल दिया है। हमने इसे साबित करने वाली खुफिया जानकारी जारी की है।"

वहीं हगारी ने यह भी कहा, "हमारे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि 7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद सैकड़ों आतंकवादी छिपने के लिए अस्पताल में घुस आए थे।"

हगारी ने हमास पर 1,500 बिस्तरों और लगभग 4,000 कर्मचारियों वाले अस्पताल को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इजराइल के पास खुफिया जानकारी है कि अस्पताल के बाहर से भूमिगत बेस तक जाने के लिए कई सुरंगें हैं ताकि हमास के अधिकारियों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए अंदर जाने की जरूरत न पड़े।

वहीं आईडीएफ ने आरोप लगाया कि हमास की आंतरिक सुरक्षा के पास शिफ़ा अस्पताल के अंदर एक कमांड सेंटर है, जहां से वह इज़राइल पर रॉकेट फायर करता है और हथियार जमा करता है।

वहीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादियों हमास के बीच तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया है और गाजा पट्टी तक मानवीय सहायता पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा की मांग की है।

a

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+