IDF Collapse Alert: इजरायल के आर्मी चीफ का दावा- 'टूट सकती है फौज', नहीं मिल रहे नए फौजी, घिरने लगे नेतन्याहू!
IDF Collapse Alert: इजरायल पिछले 902 दिनों से लगातार जंग लड़ रहा है। ये सिलसिला 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल में हुए हमास के आतंकी हमले के बाद शुरु हुआ और फिर गाजा, लेबनान, ईरान, सीरिया, इराक और अब फिर से ईरान से जंग लड़ने के साथ जारी है। इजरायल की फौज को बिल्कुल भी ब्रेक नहीं मिला है। साथ ही कम आबादी होने की वजह से सैनिकों और रिजर्व सैनिकों की कमी पड़ रही है। जिससे Israel Defense Forces (IDF) बिखरने का डर सता रहा है। यह गंभीर चेतावनी खुद IDF के चीफ ऑफ स्टाफ Eyal Zamir ने दी है।
हरेदी समुदाय की छूट खत्म, फिर भी भर्ती में देरी
इजरायल में आम नागरिकों के लिए सेना में सेवा करना अनिवार्य है। लेकिन हरेदी (अति-रूढ़िवादी यहूदी) समुदाय को लंबे समय से छूट मिली हुई थी। ये वो समुदाय है जो मुख्य धारा से अलग पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में ज्यादा ध्यान देता है। इसिलए इनको कम्पलसरी सर्विस से छूट मिल जाती है।

कहा ये भी जाता है कि कुछ लोग धर्म का सहारा लेकर युद्ध में झौंके जाने बचने के लिए हरेदी समुदाय को ज्वॉइन कर लेते हैं। लिहाजा, जून 2024 में Supreme Court of Israel ने इस छूट को खत्म कर दिया। इसके बावजूद प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की सरकार ने अभी तक हरेदी समुदाय की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है, जिस पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है।
सेना ढहने से पहले 10 रेड फ्लैग- जमीर
लेफ्टिनेंट जनरल आयल ज़मीर ने बुधवार को कैबिनेट से साफ कहा, "IDF के ढहने से पहले मैं आपके लिए दस रेड फ्लैग उठा रहा हूं।" The Jerusalem Post के मुताबिक, यह बयान इस बात का संकेत है कि सेना पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ चुका है।
तीन मोर्चों पर लड़ाई से बढ़ा दबाव
इस समय इजरायली सेना एक साथ कई मोर्चों पर ऑपरेशन चला रही है। ईरान, गाजा में Hamas और दक्षिणी लेबनान में Hezbollah के खिलाफ। 2023 से लगातार सेवा दे रहे रिजर्व सैनिक अब थक चुके हैं, जिससे हालात और ज्यादा मुश्किल हो गए हैं।
सरकार पर बढ़ा राजनीतिक दबाव
सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हरेदी पार्टियों ने धमकी दी है कि अगर उन्हें सेना में भर्ती किया गया, तो वे सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। वहीं विपक्षी दलों ने Benjamin Netanyahu पर इस मुद्दे को हल न करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
"सेना के पास पर्याप्त सैनिक नहीं"- विपक्ष
ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के नेता Benny Gantz ने कहा कि सरकार IDF को "वास्तव में जीतने के लिए पर्याप्त सैनिक" नहीं दे रही है। उनका मानना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
पूर्व प्रधानमंत्री ने भी लगाए आरोप
गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Yair Lapid ने कहा कि "IDF अपनी सीमा से काफी आगे खिंच चुकी है।" उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह हरेदी समुदाय को भर्ती से बचने का मौका दे रही है।
थके और हताश हो चुके हैं सैनिक
यायर लापिड ने यह भी कहा कि रिजर्व सैनिक अब थक चुके हैं और हताश महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे हालात में ये सैनिक देश की सुरक्षा चुनौतियों का ठीक से सामना नहीं कर पाएंगे, जो इजरायल के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications