Live: कुलभूषण की फांसी पर रोक, भारत को काउंसलर एक्सेस मिलेगा, ICJ का फैसला
हेग। नीदरलैंड्स स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में 17 जुलाई को भारत के हिस्से बड़ी जीत आई। आईसीजे ने न सिर्फ कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगा दी बल्कि पाकिस्तान को आदेश दिया कि वह जाधव को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराए। आईसीजे की 16 जजों की बेंच ने न सिर्फ पाकिस्तान को विएना कनवेंशन के उल्लंघन पर फटकार लगाई बल्कि पाकिस्तान के हर तर्क को भी मानने से इनकार कर दिया। आईसीजे ने पाक के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि भारत ने इस संस्था का प्रयोग अपने राजनीतिक मंशा के लिए किया है।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications