ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका, 14 घंटे में 800 से ज्यादा भूकंप... इस देश में घोषित किया गया स्टेट ऑफ इमरजेंसी
Iceland Earthquake: आइसलैंड ने दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्रिंडाविक में ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका के बाद भूकंप की एक लंबी श्रृंखला के बाद आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
हाल के हफ्तों में आइसलैंड के फाग्राडल्सफजाल ज्वालामुखी के आसपास हजारों झटके दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने शनिवार को बताया, कि स्थानीय अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्रिंडाविक में रहने वाले हजारों लोगों को जगह खाली करने के आदेश जारी किए हैं।

आइसलैंड में स्टेट ऑफ इमरजेंसी
आइसलैंड के नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा, कि "राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख... ग्रिंडाविक के उत्तर में सुंधनजुकागिगर में तीव्र भूकंप (गतिविधि) के कारण नागरिक सुरक्षा के लिए आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हैं।"
आइसलैंडिक मौसम कार्यालय के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार के बीच 24 घंटों में लगभग 1,400 भूकंप मापे गए हैं। शुक्रवार के पहले 14 घंटों में 800 भूकंप आए। इसके बाद गुरुवार को अधिकारियों ने बढ़ती भूकंपीय गतिविधि के कारण पास के ब्लू लैगून लैंडमार्क को बंद कर दिया है।
आईएमओ ने कहा, कि उसे चिंता है कि बड़ी मात्रा में मैग्मा - पिघली हुई चट्टानें - भूमिगत फैल रही हैं और वो सतह पर आ सकती हैं।
आइसलैंड की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा, कि लोगों को खाली करने का फैसला तब लिया गया, जब आईएमओ "मैग्मा सुरंग जो वर्तमान में बन रही है, वह ग्रिंडाविक तक पहुंच सकती है।" एजेंसी ने कहा, कि लोगों को शहर खाली कर देना चाहिए, लेकिन साथ ही इस बात पर भी जोर दिया, कि यह "आपातकालीन निकासी" नहीं है और लोगों को "शांत रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि हमारे पास प्रतिक्रिया करने के लिए पर्याप्त समय है"।
आईएमओ ने कहा, कि "इसमें शामिल मैग्मा की मात्रा फाग्राडल्सफजाल में विस्फोट से जुड़े सबसे बड़े मैग्मा घुसपैठ में देखी गई मात्रा से काफी अधिक है।" करीब 4,000 लोगों की आबादी वाले शहर की ज्यादातर सड़कें आपात स्थिति के अलावा अन्य कारणों से बंद हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि ट्रैफिक अंदर और बाहर जा सके।
आपको बता दें, कि करीब 30 सक्रिय ज्वालामुखी स्थलों के साथ आइसलैंड दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। जुलाई में, लिटली-ह्रुतुर, या लिटिल राम, फग्राडल्सफजाल क्षेत्र में विस्फोट हुआ, जिसने पर्यटकों को "दुनिया के सबसे नए शिशु ज्वालामुखी" की साइट पर आकर्षित किया था। इससे पहले 2021, 2022 और 2023 में विस्फोट होने से पहले तक यह स्थल 100 सालों से निष्क्रिय था। (Photo-File)












Click it and Unblock the Notifications