Ice cream Covid-19: चीन में अब आइसक्रीम में भी मिला कोरोना वायरस, 4,836 बॉक्स संक्रमित

Ice cream Covid-19: चीन में अब आइसक्रीम में भी मिला कोरोना वायरस, 4,836 बॉक्स संक्रमित

Ice cream tests positive for coronavirus in China: चीन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां आइसक्रीम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। जी हां, ये सच है। चीन में आइसक्रीम कोरोना पॉजिटिव है। उत्तरी चीन में आइसक्रीम के नमूनों पर कोरोनावायरस का पता चला है, जिसके बाद अधिकारियों ने हजारों संभावित दूषित उत्पादों को जब्त कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के तियानजिन इलाके में स्थानीय स्तर पर बनाई गई आइसक्रीम के तीन सैंपल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक Tianjin Daqiaodao फूड कंपनी को 4,836 बॉक्स के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है।

Ice cream

Recommended Video

    Coronavirus : China में अब Ice Cream में निकला कोरोना वायरस,4,836 बॉक्स संक्रमित | वनइंडिया हिंदी

    Tianjin Daqiaodao फूड कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को तियानजिन नगरपालिका में अधिकारियों द्वारा पता लगाया जा रहा है। तियानजिन नगरपालिका द्वारा Daqiaodao के सभी उत्पादों को भी सील कर दिया गया है। वहीं कंपनी मे इस हफ्ते नगरपालिका केंद्र को तीन सैम्पल भेजे थे, जो सभी कोविड-19 के लिए संक्रमित पाए गए हैं।

    सबसे बड़ी परेशानी की बात ये है कि Daqiaodao फूड कंपनी को 4,836 बॉक्स संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, इसमें से 2,089 स्टोरेज में सील हैं। लेकिन 1812 बॉक्स को दूसरे राज्यों में सेल करने के लिए भेज दिया गया है और 935 आइसक्रीम पैकेट स्थानीय बाजार में भी पहुंच गए थे। हालांकि इसमें से सिर्फ 65 फीसदी आइसक्रीम के पैकेट ही बिके थे।

    Daqiaodao फूड कंपनी ने पुष्टि की कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे उन्होंने 1662 कर्मचारियों को सेल्फ-आइसोलेशन में जाने का आदेश दिया था। उनमें से, 700 ने पहले ही कोविड-19 निगेटिव पाए गए हैं। वहीं 962 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। दुकानदार और अन्य लोग जो इन आइसक्रीम पैकेटों के संपर्क में आए थे उनके आने-जाने की जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+