पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में तबाही मचाने वाले मिराज 2000 ने अब ब्रिटेन में दिखाया दम
यूके में कोबरा वारियर अभ्यास में भारत के मिराज 2000 ने लिया हिस्सा। यह वही लड़ाकू विमान है जिसने पाकिस्तान बालाकोट में सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया था।

युनाइटेड किंगडम में कोबरा वारियर अभ्यास में भारतीय वायुसेना भी हिस्सा ले रही है। भारतीय वायुसेना इस अभ्यास में मिराज 2000 के साथ हिस्सा लिया। यहां यह गौर करने वाली बात है कि मिराज 2000 वही लड़ाकू विमान है जिसने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया था। 26 फरवरी 2019 में इसी मिराज 2000 ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया था। ऐसे में मिराज ने एक बार फिर से अपना शक्ति प्रदर्शन युनाइटेड किंगडम में कोबरा वारियर के साथ नियमित अभ्यास में हिस्सा लिया। बता दें कि इस अभ्यास की मेजबानी ब्रिटेन करता है।
यूके में होने वाले इस अभ्यास का मुख्य मकसद इसमे जो भी देश हिस्सा लेते हैं वह यूके साथ मिलकर काम कर सके। ऐसे में जिस तरह से मिराज 2000 ने ब्रिटेन में इस अभ्यास में हिस्सा लिया वह एक बड़ी उपलब्धि है। मिराज 2000 को उड़ाने वाले ग्रुप कैप्टन एम गंगोला ने बताया कि ये वही मशीन हैं। आधुनिक युद्ध के लिए ये काफी सक्षम एयरक्राफ्ट हैं। उन्होंने बताया कि कोबरा वारियर में हिस्सा लेने वाला यह वही मिराज 2000 है जिसने बालाकोट ऑपरेशन में हिस्सा लिया था।
वहीं कोबरा वारियर के एक्सराइज डायरेक्टर जेम्स कालवर्ट ने बताया कि कोबरा वारियर रूटीन अभ्यास है जिसकी मेजबानी यूके करता है। इस अभ्यास का उद्देश्य इसमे हिस्सा लेने वाले देशों के साथ मिलकर यूके के साथ काम करना है। यह बेहतरीन अनुभव है कि भारतीय वायुसेना ने भी इसमे मिराज 2000 के साथ हिस्सा लिया। बता दें कि कोबरा वारियर में 145 वायु सैनिकों की भारतीय टुकड़ा हिस्सा ले रही है। यह टुकड़ी ने 6 मार्च 2024 से 24 मार्च तक हिस्सा लेगी। इसमे फिलनैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, अमरीका, सिंगापुर की वायुसेनाएं हिस्सा ले रही हैं। भारतीय वायुसेना की बात करे तो इसमे 5 मिराज 2000 लड़ाकू विमान, दो सी-17 ग्लोबमास्टर और एक आईएएल-78 मिड एयर रिफ्यूलर विमान हिस्सा ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications