सऊदी अरब में इस्लामिक कट्टरपंथ पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, क्राउन प्रिंस ने 'मॉडर्न देश' बनाने को कहा

रियाद। इस्लामिक कट्टरपंथ को खत्म करने के लिए सऊदी अरब अब नई दिशा की ओर मुड़ रहा है। सऊदी अरब के युवा क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने देश में रूढ़िवाद और धार्मिक कट्टरपंथ को खत्म कर सभी धर्म के लिए विकल्प खोलने की बात कही है। सऊदी अरब के प्रिंस ने मंगलवार को एक इवेंट में कहा कि कट्टरपंथ को समाप्त कर नए उदारवाद की ओर लौटना चाहेंगे, जिससे वैश्विक व्यापार पर भी बहुत असर पड़ेगा।

सऊदी अरब में इस्लामिक कट्टरपंथ पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

बिन सलमान ने कहा कि सख्त इस्लामिक नियमों के आधार पर सऊदी अरब की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि अबतक हम अतिरूढ़िवादी विचारधार को सहन करते आए हैं, लेकिन अब हम इस कट्टर विचारधारा को खत्म कर आगे बढ़ना चाहेंगे। सऊदी के क्राउन प्रिंस ने कहा, 'हम अपनी जिंदगी के अगले 30 साल विनाशकारी विचारों के साथ निपटते हुए गुजारना नहीं चाहेंगे। हमें आज उन्हें खत्म कर देंगे। हम जल्द अतिवाद को खत्म करेंगे।'

सऊदी अरब में किसी भी प्रिंस द्वारा किया गया इस्लामिक कट्टरपंथ और रूढ़िवाद विचारधार पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। सऊदी अरब के 32 साल के इस प्रिंस ने साथ में यह भी कहा कि हम दुनिया के सभी धर्मों के लिए खुले तौर पर स्वागत करना चाहेंगे।

पिछले कुछ महीनों में सऊदी अरब सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। हाल ही में वहां के प्रिंस ने सऊदी अरब की महिलाओं को ड्राइविंग करने की अनुमति दी थी। सऊदी अरब में बिन सलमान सबसे लोकप्रिय प्रिंस बनते जा रहे हैं, जिन्हें समाज सुधारक और उदार विचारधार वाली शख्सियत के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+