बेटियों को डेटिंग से रोंकने के लिए लड़ा राष्‍ट्रपति चुनाव: बराक ओबामा

I didn't want my daughters to go for a date:Barack Obama
वॉशिंगटन। बराक ओबामा ने एक इंटरव्‍यू के दौरान मजाकिया लहजे में कहा कि मैं चाहता था कि मेरी बेटियां मालिया और साशा किसी के साथ डेटिंग न करें। इसलिए मैंने दोबारा राष्‍ट्रपति चुनाव लड़ा। अब उन पर नजर रखने के लिए दो बंदूकधारी हमेशा रहते हैं, मेरे सुरक्षकर्मी उनकी निगरानी करते रहते हैं। ओबामा ने कहा कि मेरा कार्यकाल उनके हाईस्‍कूल तक जारी रहेगा। मुझे खुशी है कि मेरे बच्‍चे अच्‍छा कर रहे हैं और वो तेजी से परिपक्‍व हो रहे हैं, मुझे उनकी चिंता होती है।

ओबामा ने स्‍वीाकार किया कि राष्‍ट्रपति होने के कारण मैं अपने बच्‍चों के पारिवारिक जीवन में बाधा हूं, क्‍योंकि एक राष्‍ट्रपति की बेटी से डेटिंग के बारे में पूछना ही अपने आप में डर पैदा करने वाला है। मैंने उन्‍हें रिश्‍तों के संबंध में निर्णय लेना सिखाया है।

ओबामा के अनुसार मालिया और साशा अब बड़ी हो रही हैं इसलिए वह चाहें तो डेट कर सकती हैं, मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी। ओबामा का यह इंटरव्‍यू व्‍हाइट हाउस में ही रिकॉर्ड किया गया। जिसके बाद वह छुट्टियां मनाने के लिए हवाई द्वीप रवाना हो गये।

बराक ओबामा की छवि दुनिया में एक प‍ारिवारिक इंसान के रूप में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+