मैं अमेरिका का सबसे मेहनती राष्ट्रपति, बोले ट्रंप, FAKE NEWS वालों को ये पसंद नहीं

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पिछले कुछ समय से अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं। अब उन्‍होंने फिर से एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद फिर से विवाद बढ़ेगा, इस बात की पूरी गारंटी है। ट्रंप ने खुद को अमेरिकी इतिहास का सबसे मेहनती राष्‍ट्रपति करार दे दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने फिर से मीडिया पर हमला बोला है। आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के बाद ट्रंप प्रशासन की सख्‍त आलोचना हो रही है।

trump-statremennt.jpg

इस बार नवंबर में हैं चुनाव

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ट्वीट किया और लिखा, 'जो लोग मुझे जानतते हैं और हमारे देश का इतिहास जानते हैं, वे कहते हैं कि मैं अमेरिका का सबसे मेहनती राष्‍ट्रपति हूं। मुझे उस बारे में नहीं मालूम मगर मैं बहुत मेहनती हूं और जो काम मैंने साढ़े तीन सालों में किया है, वह किसी ने भी इतिहास में नहीं किया।' इसके बाद उन्‍होंने ट्वीट में लिखा, 'फेक न्‍यूज को इससे नफरत है।' अमेरिका में इस बार नवंबर में राष्‍ट्रपति चुनाव होने हैं और महामारी के बाद चुनाव किस रुख मुड़ते हैं, ये देखना दिलचस्‍प होगा। ट्रंप दोबारा रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। पिछले दिनों ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद से वह विवादों में ,घिरे हुए हैं। ट्रंप ने गुरुवार को व्‍हाइट हाउस में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में एक अजीबो-गरीब सुझाव वैज्ञानिकों को दिया था। ट्रंप ने वैज्ञानिकों से कहा है कि वो इस बात की जांच करें कि क्‍या किसी तरह से इंसानों के शरीर में रोशनी, गर्मी या फिर कीटाणुनाशक को इंजेक्‍शन के जरिए पहुंचाया जा सकता है। ट्रंप की इस बात पर उनका जबरदस्‍त विरोध हो रहा है। बयान पर विवाद बढ़ता देख ट्रंप ने कहा है कि कीटाणुनाशक के इंजेक्‍शन पर उन्‍होंने जो बयान दिया था, वह बस एक व्‍यंग्‍य था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+