'मैं देशभक्त हिंदू, सत्ता में आई तो...', सियासी दंगल में उतरीं सवीरा प्रकाश ने इंडो-पाक रिलेशन पर कही बड़ी बात

Pakistani Saveera Prakash On Indo-Pak Relations: पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं, जिसके लिए सियासी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनावों में एक नाम काफी सुर्खियों में हैं, जिसने ना केवल पाकिस्तान में बल्कि हमारे देश के लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Dr. Saveera Prakash

जी हां हम बात कर रहे हैं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ने वाली पहली हिंदू उम्मीदवार डॉ. सवीरा प्रकाश की।

पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला उम्मीदवार

जो कि पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला उम्मीदवार हैं और इन दिनों अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बनी हुई हैं।

पीपीपी की महिला विंग की महासचिव

आपको बता दें कि पेशे से डॉक्टर सवीरा प्रकाश की उम्र केवल 25 साल है और उन्होंने बुनेर की PK-25 सीट, जो कि जनरल सीट है, से पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) से अपना नामांकन किया है। वो पीपीपी की महिला विंग की महासचिव हैं।

'मैं एक देशभक्त हिंदू हूं और अगर मैं चुनाव जीतती...'

हाल ही में उन्होंने जियो न्यूज से बात की थी, जिसमें उन्होंने कहा कि 'मैं एक देशभक्त हिंदू हूं और अगर मैं चुनाव जीतती हूं तो मैं हिंदू बहनों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगी।'

'मैं दोनों देशों के रिलेशन को सुधारना चाहती हूं'

'मैं इंडिया-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए भी प्रयास करूंगी, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं दोनों देशों के रिलेशन को सुधारने के लिए सकारात्मक कदम उठाऊं जिससे दोनों ही देश के हिंदू परिवार आपस में बिना किसी डर और शक के बात कर सकें।'

सवीरा को मिली बुनेर की बेटी की उपाधि

आपको बता दें कि सवीरा को हाल ही में 'बुनेर की बेटी' की उपाधि मिली है और उनके पिता ओमप्रकाश भी डॉक्टर हैं। सवीरा ने कहा कि 'आवाम उनकी बात समझेगी और उनका साथ देगी।'

सवीरा को अपनी जीत का पूरा भरोसा

उन्होंने दावा किया कि 'उन्हें PPP के साथ-साथ अन्य दलों का भी समर्थन मिल रहा है और उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है।'

76 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

गौरतलब है कि पाकिस्तान के 76 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई हिंदू महिला सियासी दंगल में उतरी है। सवीरा ने कहा कि 'लोग मुझे अल्पसंख्यक के रूप में नहीं देख रहे हैं, उन्होंने मुझे 'डॉटर ऑफ बुनेर' कहा है, जो कि मेरे लिए गौरव की बात है, मैं इन लोगों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं।'

'हमारे देश को भी PM मोदी जैसे लीडर की जरूरत'

उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा था कि 'हमारे देश को भी भारत के पीएम मोदी की तरह के नेता की जरूरत है, जो कि देशहित के फैसले ले और जब तक वो पूरे ना हों, उस पर डटे रहें।'

'PM मोदी के नेतृत्व में इंडिया ने प्रगति की'

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि 'उनके नेतृत्व में इंडिया ने प्रगति की है।' सवीरा ने कहा कि' वो अपने देश के अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी काम करना चाहती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+