टूर पर गया पति महिलाओं से मंगवा रहा था अश्लील तस्वीरें, घर पर बैठी बेटी ने आईपैड से खोल दी पोल

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: एक महिला को शक था कि उसके पति का चक्कर किसी दूसरी महिला के साथ है, जिस वजह से उसने एक टिकटॉक अकाउंट बनाया। जिसके वीडियोज अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में महिला ने बताया कि उसका पति उसे धोखा दे रहा था, इसका खुलासा तब हुआ जब उनकी बेटी आईपैड चला रही थी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वो अपने पति को तलाक नहीं दे रही हैं।

आईपैड बेटी को दिया

आईपैड बेटी को दिया

महिला ने बताया कि उनका पति किसी काम से बाहर गया था। वो अपनी बेटी के साथ घर पर थीं। तभी बेटी आईपैड के लिए जिद करने लगी। उन्होंने घर पर रखे आईपैड को उठाकर उसे दे दिया। कुछ देर बाद बच्ची ने कुछ मैसेज पर क्लिक किया, जो उसके पिता ने भेजे थे। जब उसने अपनी मां को वो मैसेज दिखाए, तो उनके होश उड़ गए।

मंगवाए थे न्यूड पिक

मंगवाए थे न्यूड पिक

महिला ने बताया कि उनका शक यकीन में बदल गया था। उनका पति लगातार उन्हें धोखा देता रहा। जाने से पहले उसने घर वाले आईपैड में अपना iCloud अकाउंट लॉगइन कर रखा था, वही अकाउंट उसके फोन में भी लॉगइन था। जिस वजह से पति के फोन के सारे मैसेज घर वाले फोन में दिख रहे। वो तब हैरान रह गई जब उन्होंने देख की एक महिला ने अपनी न्यूड पिक भेजी है।

पति के साथ शुरू की काउंसलिंग

पति के साथ शुरू की काउंसलिंग

इसके बाद महिला ने टिकटॉक पर कई वीडियो पोस्ट कर पति की सारी पोल खोल दी, वहां पर उनके 91 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बहुत से लोगों ने कमेंट करके पति को छोड़ने की सलाह दी, लेकिन महिला ने साफ किया कि वो उन्हीं के साथ जिंदगी बिताती रहेंगी। हालांकि उन्होंने अब शादी को टूटने से बचाने के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

ऐसे कमेंट आए

ऐसे कमेंट आए

एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि तुम्हारी शादी को बचाने वाला कोई नहीं है। बाहर निकलो वरना रोज तुमको झटका लगता रहेगा। एक दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वो कभी बदलने वाला नहीं है। अब तलाक ही एकमात्र रास्ता बचा है, लेकिन महिला ने किसी की सलाह नहीं मानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+