समुद्री तूफान मैथ्यू ने मचाई तबाही, 26 की मौत और लाखों ने छोड़ा घर
फ्लोरिडा। समुद्री तूफान मैथ्यू ने हैती में तबाही मचाने के बाद अब अमेरिका के दक्षिणी पूर्वी समुद्री तट की ओर अपना रूख किया है।
इस तूफान ने ऐसी तबाही मचाई है कि अभी तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके हैं।

समुद्री तूफान मैथ्यू की चपेट में अभी अमेरिका के चार राज्य आए हैं। फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी और दक्षिणी केरोलीना में बुधवार को इसका असर देखने को मिला।
समुद्री तूफान मैथ्यू का असर ये था कि यहां पर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और भारी बारिश हुई।
समुद्री तूफान मैथ्यू की चपेट में आकर अभी तक दक्षिणी हैती में 26 लोग मारे जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह समुद्री तूफान पूर्वी फ्लोरिडा की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक गुरूवार की रात भारी बारिश हो सकती है।
फ्लोरिडा के गवर्नर स्कॉट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि इस तूफान से निपटने के लिए राज्य के लोग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर समुद्री तूफान सीधे तौर पर फ्लोरिडा पर प्रभाव डालता है तो उससे निपटने के लिए आपको तैयार रहना होगा।

इस तूफान से सबसे ज्यादा असर जिन चार राज्यों पर पड़ेगा, उन सभी इमरजेंसी घोषित कर दी गई। वेदर चैनल के मुताबिक इस तूफान के असर में सीधे तौर पर अमेरिका के 1.20 करोड लोग हैं।
तूफान आने की आशंका के चलते फ्लोरिडा में गैस स्टेशन पूरी तरह से खाली हो चुके हैं। तूफान आने की घबराहट के चलते कई ग्रॉसरी स्टोर पूरी तरह से खाली हो चुके हैं और लोगों ने एहतियात बरतने के रूप में पहले से ही घर में खाना इकट्ठा कर लिया है।













Click it and Unblock the Notifications