बहामास में ‘डोरियन' तूफान ने मचाई तबाही, 5 लोगों की मौत, आपात स्थिति घोषित

Recommended Video

    Hurricane Dorian ने Bahamas में मचाई भारी तबाही। वनइंडिया हिंदी

    बहामास। इस वक्त तूफान 'डोरियन' ने कैरेबियाई देश में जमकर उत्पात मचाया है, बहामास में जमकर कहर बरपाने के बाद अब इसका रूख फ्लोरिडा की ओर लगा हुआ है, सबसे खतरनाक पांचवीं श्रेणी के इस तूफान की वजह से इस वक्त बहामास में जमकर तबाही हुई है, इसकी चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 13,000 घर पूरी तरह नष्‍ट हो गए हैं।

    297 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चल रही है...

    297 किलोमीटर प्रति घंटा से हवाएं चल रही है...

    तूफान के कारण इस वक्त हवाएं 297 किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है। ग्रांड बहामा के मंत्री क्वासी थॉम्पसन ने बताया कि हालात बेहद खराब हैं। बचावकर्मी भी कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। हालात नियंत्रण में आते ही बचाव कार्य में तेजी आएगी।

     फ्लोरिडा में बड़ी तबाही मच सकती है...

    फ्लोरिडा में बड़ी तबाही मच सकती है...

    अमेरिका के नेशनल हरीकेन सेंटर ने फ्लोरिडा और जॉर्जिया के तटीय इलाकों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के रास्ते में थोड़ा सा बदलाव फ्लोरिडा में बड़ी तबाही मचा सकता है।

    आपात स्थिति घोषित

    आपात स्थिति घोषित

    अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा कि सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर हवा और समुद्री लहरों से भारी तबाही इंगित कर रही है. अबाको द्वीप का एक हिस्सा जलमग्न है. मौसम सेवा ने 18 से 23 फुट ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में आपात स्थिति घोषित कर दी है और आपदा-राहत प्रयासों के लिए संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी को निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+