‘हमें सिर्फ PM मोदी चाहिए’, देश के हालात पर रोने लगा पाकिस्तानी शख्स, कहा- काश हम भी इंडियन मुसलमान होते...

Pakistan News: पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने एक और दिलचस्प वीडियो साझा किया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भारत में भी यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Humein sirf PM Modi chahiye

Image: Oneindia

पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। भारत में भी यह वीडियो खूब चर्चा में है। दरअसल इस वीडियो में एक युवक को पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बाद अपने ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की आलोचना करते हुए दिखाया जा रहा है। इस दौरान वह शख्स भारत के पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहता है कि हमें और कोई नहीं सिर्फ पीएम मोदी चाहिए। इस दौरान शख्स 1947 में हुए बंटवारे को लेकर निराशा जताता हुआ नजर आ रहा है।

'काश भारत से आजाद न होते'

यूट्यूबर सना अमजद अपने वीडियो में एक स्थानीय व्यक्ति से यह पूछती है कि पहले 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए जाते थे लेकिन अब लोग सड़कों पर 'पाकिस्तान से जिंदा भागो चाहे इंडिया चले जाओ' का नारा लगाने पर क्यों मजबूर हैं? इसके जवाब में युवक बेहद नाराज हो जाता है। वह कहता है कि 1947 में हमारा देश भारत से अलग हुआ था। काश ऐसा होता ही नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो देश में टमाटर 20 रुपये प्रति किलो मिलता, चिकन 150 रुपये प्रति किलो और पेट्रोल 150 रुपये प्रति लीटर पर खरीद रहे होते। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें एक इस्लामी राष्ट्र मिला लेकिन हम यहां इस्लाम स्थापित नहीं कर सके।

'हमें सिर्फ पीएम मोदी चाहिए'

पाकिस्तानी युवक ने कहा कि इससे अच्छा तो वहां का मोदी है। वहां के लोग उससे कितना प्यार करते हैं। वह अपने लोगों के साथ कैसे पेश आता है। पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में हमें नरेंद्र मोदी के अलावा कोई नहीं चाहिए। हमें नवाज शरीफ या बेनजीर या इमरान खान की जरूरत नहीं है, यहां तक कि हमें जनरल परवेज मुशर्रफ की भी जरूरत नहीं है। हम केवल प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं, क्योंकि वे ही देश में सभी शरारती तत्वों से निपट सकते हैं।

मोदी के शासन में रहने को राजी

पाकिस्तानी युवक ने सना से सवालिया लहजे में कहा कि क्या आपको पता है कि भारत वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है? जबकि हम कहीं नहीं हैं। दिवालिया तो हमें होना ही होना है क्योंकि ये हमें लॉलीपॉप दे रहे हैं। हमें गलत रास्तों पर ले जा रहे हैं। युवक ने आगे कहा कि मैं मोदी के शासन में जीने के लिए तैयार हूं। मोदी एक ग्रेट इंसान हैं। वे बुरे इंसान थोड़े ही हैं। भारत में मुसलमानों को क्या महंगी दर पर भोजन मिल रहा है? वो तो बाकी लोगों की तरह सस्ती दरों पर भोजन खरीद पा रहे हैं न? तो हमें भी वैसी ही जिंदगी जीनी है।

'काश हम भी इंडियन मुस्लिम होते'

युवक आगे कहता है कि काश हम भी इंडियन मुसलमान होते। पाकिस्तानी मुसलमान बनकर हमें क्या मिला? हम अपने बच्चों को भरपेट रोटियां तक नहीं खिला सकते। इस मुल्क में पानी नहीं है, बिजली नहीं है। यहां सुई तक नहीं बनता। हमें गैस तक ब्लैक में भरवाना पड़ता है। कभी-कभी तो हमें लगता है कि हम पैदा ही क्यों हुए हैं? ये सरकार हमें किस रास्ते पर ले जा रही है? क्या सरकार हमें अपराधी बनाना चाहती है? हम अपने बच्चों के लिए चोरी करें? जिस मुल्क में 500 रुपये चिकन मिल रहा हो उस देश की क्या हालत पर आगे क्या कहा जाए? हमारे नेता देश दर देश भटक कर भीख मांग रहे हैं। अरे ये खुद की संपत्ति क्यों नहीं बेच देते?

आंखों में आंसू लिए शख्स ने कहा कि मैं ऊपरवाले से प्रार्थना करता हूं कि हमें मोदी दें और वह हमारे देश पर शासन करें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों को भारत के साथ अपनी तुलना बंद करने की जरूरत है क्योंकि दोनों देशों के बीच कोई तुलना नहीं है। शख्स ने कहा कि हम पहले भारत से कंपेयर करते थे लेकिन अब तो हमारी कोई टक्कर नहीं है। मीडिया ने हमें हमेशा भारत को दुश्मन बताया। काश उसने बताया होता कि भारत हमारा दोस्त है। अगर भारत से हम दोस्ती कर लें तो हमारे देश की हालत तुरंत ठीक हो सकती है। हर बुनियादी चीजों की कीमत सही दर पर मिलने लगेगी। भारत बड़ा भाई है। पाकिस्तान अगर उससे अपनी ईगो छोड़कर कुछ मांगेगा तो वो हमारी जरूर मदद करेंगे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+