इंसानों से जानवरों को कोरोना का खतरा, फार्म में मृत पाए गए हजारों जीवों से हड़कंप, दिख रहे हैं इंसानी लक्षण

इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना!, 10 हजार से ज्यादा मरे मिले ये जीव, इंसानों जैसे दिख रहे हैं लक्षण

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप (Coronavirus outbreaks) पूरी दुनिया में जारी है। कोविड-19 (Covid-19) की वजह से विश्वभर में 10.77 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच अमेरिका के पशुपालन विभाग से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोरोना की तबाही के बीच अमेरिका के फर फार्म्स (fur farms) में 10 हजार से ज्यादा ऊदबिलाऊ मरे हुए पाए गए हैं। (minks dead) इस घटना के बाद अमेरिका के विशेषज्ञों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस इंसानों से जानवरों में फैल रहा है। (Human to animal transmission) अमेरिका में ये ऊदबिलाऊ (मिंक) उटाह और विसकॉन्सिन (Utah and Wisconsin) स्थित फर फार्म्स में मरे हुए मिले हैं। ऊदबिलाऊ को उसके कोमल रोओं (फर) के लिए जाना जाता है।

ऊदबिलाऊ की मौत से डॉक्टर हैरान

ऊदबिलाऊ की मौत से डॉक्टर हैरान

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक CNN ने रिपोर्ट किया है कि अकेले उटाह में ही तकरीबन 8,000 ऊदबिलाऊ मृत पाए गए हैं। बाकी 2 हजार से ज्यादा ऊदबिलाऊ विसकॉन्सिन और अलग-अलग जगहों मरे हुए मिले हैं। अचानक ऊदबिलाऊ की मौत से डॉक्टर भी हैरान हैं। उटाह के जानवरों के एक डॉक्टर डीन टेलर के मुताबिक ऊदबिलाऊ में ये वायरस सबसे पहले अगस्त में देखा गया था। उससे एक महीने पहले इसी फार्म के कुछ कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण देखे गए थे और वह काफी दिनों तक बीमार भी थे।

इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना!

इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना!

एक्सपर्ट के मुताबिक शुरुआती रिसर्च में यही पता चला है कि कोरोना वायरस इंसानों से जानवरों में फैला है। (Virus transmitted from humans) हालांकि रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक्सपर्ट ने अभी तक इस मामले की पुष्टी नहीं की है कि वायरस जानवरों से इंसानों में ट्रांसमिट हुआ है।

उटाह के जानवरों के डॉक्टर डीन टेलर कहा, हमनें उटाह में जैसे-जैसे घटनाक्रम देखें, उसको देखकर तो यही लगता है कि ये कोरोना का वायरस इंसानों से जानवरों में ट्रांसमिट हुआ था। ये एक यूनिडायरेक्शनल पाथ की तरह है। हालांकि हम इसपर और भी रिसर्च कर रहे हैं।

क्वारंटाइन किया गया फर फार्म

क्वारंटाइन किया गया फर फार्म

फर फार्म में ऊदबिलाऊ के अचानक मरने से स्थानीय प्रशासन ने सारे फर फार्म को अनिश्चितकाल के लिए क्वारंटाइन कर दिया है। जिस-जिस फर फार्म में मिंक्स मरे हुए मिले थे, उस फार्म को पूरी तरह सील कर बंद कर दिया गया है।

ये मामला सिर्फ अमेरिका के उटाह और विस्कॉन्सिन तक ही सीमित नहीं है। इससे पहले ऐसे केस नीदरलैंड, स्पेन और डेनमार्क में भी देखे जा चुके हैं। जुलाई 2019 में नीदरलैंड में भी लगभग 10 हजार मादा ऊदबिलाऊ और तकरीबन 50 हजार छोटे ऊदबिलाऊ को जानवरों से इंसानों में कोरोना फैलने के डर की वजह से मार दिया गया था।

जानवर हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित

जानवर हो सकते हैं कोरोना से संक्रमित

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की 'नेशनल वेटरनरी सर्विस लैबोरेटरीज' (Agriculture's National Veterinary Services Laboratories) ने भी दर्जनों जानवरों पर रिसर्च करने के बाद कहा था कि जानवर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कुत्ता, बिल्ली, शेर और बाघ जैसे जानवर कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।

इसी रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि कोरोना संक्रमित ऊदबिलाऊ में इंसानी लक्षण भी देखे गए हैं। एक्सपर्ट ने कहा है कि कोरोना संक्रमित ऊदबिलाऊ में भी सांस लेने में तकलीफ, आंखों में सूखापन जैसे लक्षण देखे गए हैं, जो इंसानों में भी पाए जाते हैं।

अप्रैल 2019 से जानवरों में दिखा कोरोना का लक्षण

अप्रैल 2019 से जानवरों में दिखा कोरोना का लक्षण

डॉक्टरों की मानें तो जानवरों में कोरोना वायरस फैलने का पहला मामला 2019 के अप्रैल में देखा गया था। हालांकि चीन से फैले इस कोरोना वायरस को लेकर पहले दावा किया गया था कि ये चमगादड़ (Bats) से इंसानों में आया है। हालांकि इसपर भी रिसर्च जारी है।

नीदरलैंड ने अपनी मई 2019 की रिपोर्ट में बताया था कि संक्रमित ऊदबिलाऊ के संपर्क में आने से दो लोगों में कोरोना फैला था। एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना वायरस फैलने का खतरा अभी भी टला नहीं है। हम अभी इसके मिडिल स्टेज में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+