ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति के उग्र समर्थक संसद, सुप्रीम कोर्ट में घुसे, जो बाइडेन, UN ने की निंदा

ब्राजील में में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारों के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया है। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट में तोड़फोड़ की है।

joe biden

ब्राजील में में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारों के समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया है। पूर्व राष्ट्रपति के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़कर संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट में तोड़फोड़ की है। तकरीबन 3000 से अधिक समर्थकों ने कांग्रेस की बिल्डिंग और राष्ट्रपति भवन में घुसकर काफी हंगामा किया है। ये लोग राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर माह में चुनाव में हार के बाद बोल्सोनारो के समर्थक अब उग्र हो गई है। बोल्सोनारो के समर्थकों ने चुनाव के फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

चुनाव का नतीजा स्वीकार नहीं

इस पूरी घटना पर ब्राजील के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि देश की संसद, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में घुसने वालों की जांच की जा रही है। इन प्रदर्शनकारियों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति भवन में घुस रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि चुनाव में बोल्सोनारो की हार के बाद लुइज इनासियो ने देश के राष्ट्रपति का पद संभाला था। लेकिन बोल्सोनारो के समर्थकों ने चुनाव के नतीजों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

वायुसेना की ली जा रही मदद

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में समर्थकों के प्रदर्शन के चलते सदन में कोई सत्र नहीं चल पाया। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति की नवनिर्वाचित एक टीम भवन के अंदर काम कर रही थी, इसी दौरान प्रदर्शनकारी अंदर घुस आए थे, अच्छी बात यह थी कि इस दौरान राष्ट्रपति अंदर मौजूद नहीं थे। सीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार इन प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने के लिए वायु सेना के अधिकारियों को बुलाया गया है।

जो बाइडेन ने की निंदा

वहीं ब्राजील में प्रदर्शनकारियों का राष्ट्पति भवन, संसद में घुसने की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूएन चीफ ने निंदा की है। जो बाइडेन ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अमेरिका का पूरा समर्थन है। जो बाइडेन ने ट्वीट करके लिखा मैं लोकतंत्र पर हुए इस हमले की निंदा करता हूं। ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं को हमारा पूरा समर्थन है। मैं राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने की ओर देख रहा हूं।

यूएन चीफ ने की आलोचना

यूएन जनरल सेक्रेटरी एंटोनिया गुटारेस ने भी इसकी निंदा करते हुए इसे ब्राजील की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि ब्राजील के लोगों की इच्छा और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान होना चाहिए। मैं स हमले की निंदा करता हूं। मुझे ब्राजील पर पूरा भरोसा है। ब्राजील महान लोकतंत्र है। इससे पहले यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकेन ने भी इस हमले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हिंसक हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+