अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 4.5 लाख भारतीय
वाशिंगटन। अमेरिका में रह रहे भारतीयों की कुल आबादी में से चार प्रतिशत भारतीय गैर कानूनी तरीके से रह रहे हैं। हाल ही में प्यू रिसर्च द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका में साढ़े चार लाख से ज्यादा भारतीय गैरकानूनी रूप से रह रहे हैं। मंगलवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में अनुमानित अवैध प्रवासी भारतीयों की संख्या 2012 के आंकड़ों पर आधारित है।

हालांकि अमेरिका में गैरकानूनी रूप से रह रहे प्रवासियों की संख्या में 2009 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है। लेकिन इस आंकड़े का बना रहना चिंता का विषय है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मेक्सिको की ओर से सबसे अधिक अवैध नागिरकों का प्रवेश होता है।
लेकिन 2009 से 2012 के बीच इस संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 2012 के आंकड़ो के अनुसार अमेरिका में कुल एक करोड़ बारह लाख लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। जोकि 2009 के आंकड़ो के अनुसार स्थिर बनी हुई है। न्यू हैंपशायर में अवैध प्रवासियों में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की है।












Click it and Unblock the Notifications