इजराइल-हमास युद्ध ने लगाई अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आग, कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल

Crude Oil Prices Jump: एक बार फिर युद्ध की स्थिति के बाद क्रूड ऑयल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कच्चे तेल में लगभग 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। जिसकी मुख्य वजह है ईरान समर्थित फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच पिछले 2 दिनों में जारी युद्ध।

कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार (9 सितंबर) को आई तूफानी तेजी की वजह इजराइल और गाजा के बीच जारी युद्ध है। जिसके चलते मिडिल-ईस्ट से उत्पादन बाधित होने की चिंता है।

Oil prices jump

युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते हफ्ते भारी गिरावट के बाद ब्रेंड क्रूड ऑयल में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 4.18 डॉलर या 4.94% बढ़कर 0120 जीएमटी पर 88.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी तेल के लिए बेंचमार्क यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 4.23 डॉलर या 5.11% ऊपर 87.02 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने पिछले हफ्ते की गिरावट भी पलट दिया है। बीते सप्ताह उच्च ब्याज दरों और वैश्विक मांग पर उनके प्रभाव की चिंताओं के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल लगभग 11% गिर गया था, जो मार्च के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट थी।

सोमवार को शुरुआती एशियाई व्यापार में तेल की कीमतें 4 डॉलर प्रति बैरल से अधिक उछल गईं, क्योंकि सप्ताहांत में इजरायली और हमास बलों के बीच सैन्य झड़पों ने पूरे मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में राजनीतिक अनिश्चितता को गहरा कर दिया।

एएनजेड बैंक (ANZ Bank) के विश्लेषकों ने एक ग्राहक नोट में कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम से तेल की कीमतों को समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कीमतों में उच्च अस्थिरता की आशंका है। बता दें कि इजराइल और फिलिस्तीनी क्षेत्र तेल उत्पादक नहीं हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट एरिया ग्लोबल सप्लाई का लगभग एक तिहाई हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+