चीन: iPhone से ट्वीट करने पर Huawei ने अपने 2 कर्मचारियों की काटी सैलरी, घटाया पद
बीजिंग। चीन के दो कर्मचारियों को अमेरिकी कंपनी आईफोन से हुवाओ टेक्नॉलोजी का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैंडल करना महंगा पड़ा है। चीन की हुवाओ टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न सिर्फ उनकी वेतन में कटौती की है, बल्कि उनका पद भी घटा दिया है। चीन में सबसे तेजी के साथ बढ़ रही हुवाओ कंपनी के दो कर्मचारियों ने हुवाओ कंपनी के ऑफिशियल हैंडल पर आईफोन से ट्वीट न्यू ईयर विश किया था, जिसके बाद कंपनी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

हुवाओ कंपनी ने अपने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी एक रैंक घटाई है। वहीं, कंपनी ने कर्मचारियों की मासिक सैलरी 5,000 यूआन (50,800 रु) में भी कटौती कर दी है।
बता दें कि हाल ही में कनाडा में चीनी टेक्नॉलोजी कंपनी हुवाओ के सीएफओ (चीफ फाइनेंसिल ऑफिसर) को गिरफ्तार कर दिया था, जिसके बाद पिछले महीने चीन की सरकार ने एपल के फोन को बायकॉट करने के लिए कहा था। चीनी सरकार ने अपने देश के कर्मचारियों को आईफोन इस्तेमाल करने के लिए सजा भुगतने की भी धमकी दी थी।
वहीं, हुवाओ की चीफ को हिरासत में लिये जाने के बाद हुवाओ जैसी कई कंपनियां तो फोन का पूरा अमाउंट अपने कर्मचारियों के लिए खर्च करने के लिए तैयार हो गई है। कनाडा के विरोध में सरकार ने एपल के आईफोन को बायकॉट करने के लिए कहा था और इस आदेश को न मानने वाले को नौकरी से निकालने तक की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications