Howdy Modi: पीएम मोदी से सिंध के लोगों को काफी उम्मीदें, चाहते हैं पाकिस्तान से आजादी

ह्यूस्टन। भारत के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर पंडितो, सिख समुदाय और बोहरा समुदाय के लोगों ने भी मुलाकात की। सिख समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात करके उन्हें एक मेमोरेंडम दिया है, जिसमे पीएम से अपील की गई है कि वह 1984 में हुए सिख दंगों के मसले को देखें, साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट को गुरु नानक एयरपोर्ट किए जाने की मांग की है।

हम पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं: सिंध ऐक्टिविस्ट

तो वहीं सिंध के लोगों को भी पीएम नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीदें हैं, सिंध के लोग पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं, इस संबंध में एक सिंधी ऐक्टिविस्ट जफर ने पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन पर कहा कि 'सिंधी लोग ह्यूस्टन में एक संदेश के साथ यहां आए हैं, जब मोदी जी सुबह यहां से गुजरेंगे तो हम अपना संदेश देंगे कि हम आजादी चाहते हैं, हमें उम्मीद है कि मोदी जी और राष्ट्रपति ट्रंप हमारी मदद करेंगे।

 'हाउडी मोदी' मेगा इवेंट

'हाउडी मोदी' मेगा इवेंट

अमेरिका में पीएम मोदी के दौरे का पहला पड़ाव टेक्सस राज्य के ह्यूस्टन शहर में हैं। ह्यूस्टन के एनआरजी मैदान में पीएम मोदी 'हाउडी मोदी' नाम के मेगा इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम तकरीबन तीन घंटे तक चलेगा। हाइडी मोदी कार्यक्रम को हिंदी, अग्रेजी, स्पैनिश भाषा में प्रसारित किया जाएगा, जिसे आप दूरदर्शन पर देख सकते हैं।

आज मोदी और कल इमरान, फिर मोदी से मिलेंगे ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिस होने के एक दिन बाद सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे, फिर ट्रंप मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी से दोबारा मुलाकात करेंगे. मोदी और इमरान से बातचीत के दौरान ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+