Howdy Modi:ह्यूस्टन में PM मोदी को परोसी जाएगी खास नमो थाली, जानिए परोसे जाएंगे कौन-कौन से पकवान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका के दौरे पर है। अमेरिका के दौरे के दौरान ह्यूस्टन में होने वाले विशाल कार्यक्रम Howdy Modi में शामिल हुए। इस हाउडी मोदी कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने अमेरिकी जमी पर अपना जलवा दिखाया। मशहूर एनआरजी स्टेडियम में इस मेगा कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा लोगों शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अमेरिका में रहने वाले 50 हजार भारतीय ने हिस्सा लिया।

 Howdy Modi: Know About Special NAMO Thali for PM Modi in Houston, Here is Menu Detail

इस हाउडी मोदी में खास आकर्षण पीएम मोदी की थाली भी है। इस शो के दौरान पीएम मोदी के लिए खास नमो थाली का इतंजाम किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी के लिए किन विशेष व्यंजनों की तैयारी की गई है । उनके लिए खास स्वादिष्ठ थाली तैयार की गई है।

इस थाली में ज़्यादातर उनकी पसंद का गुजराती भोजन है । एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक खास नमो थाली में मेथी थेपला, खांडवी, समोसा, दाल चावल, गाजर हलवा, रसमलाई, गुलाब जामुन, कचौड़ी, पुदीने की चटनी और खिचड़ी परोसी जाएगी।

इस खास थाली को शेफ किरण ने तैयार किया है। उन्होंने मोदी के खास शेफ के तौर पर टेक्सास में नाम बनाया है। वेबसाइट के मुताबिक शेफ किरण ने पीएम मोदी के बर्थडे पर वायरल हुई तस्वीर के आधार पर नमो थाली के व्यंजन तैयार किए है। ये वही तस्वीर है, जिसमें मोदी अपने जन्मदिन पर मां के साथ खाते दिख रहे हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में पीएम मोदी के लिए ये हाउदी कार्यक्रम अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+