इराक पर हमले से पहले बराक ओबामा के वह 90 मिनट

Barack Obama-iraq-air-strikes
वाशिंगटन। अमेरिका ने इराक में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं और शायद अमेरिका को भी इस बात का अहसास नहीं था कि सिर्फ तीन वर्ष के अंदर ही उसे इराक वापस आना पड़ेगा।

जून से शुरू हुए इराकी संकट के बाद सबकी नजरें अमेरिका और अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पर लगी हुई थी। दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली इंसान के लिए भी शायद इराक पर हवाई हमले का फैसला लेना आसान नहीं था। क्‍या आप जानते हैं कि ओबामा को पूरे 90 मिनट लग गए फैसला लेने में प‍ढ़िए कि आखिर बराक ओबामा ने कैसे यह फैसला लिया और उनके लिए यह 90 मिनट कितने मुश्किलों से भरे थे।

'जेनोसाइड' को सुनकर हैरान अधिकारी

व्‍हाइट हाउस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के मुताबिक इराक से बड़ी संख्‍या में लोगों के मारे जाने, छोटी बच्चियों की शादी और इराक की एक पहाड़ी पर प्‍यास की वजह से दम तोड़ते छोटी धार्मिक याजदी जाति के लोगों से जुड़ी कई

तरह की खबरें सिचुएशन रूम तक पहुंच रही थीं। उस समय राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पहली बार इस संकट के लिए 'जेनोसाइड' या 'जातिसंहार' शब्‍द का प्रयोग किया। यह पहली बार था जब सिचुएशन रूम में इस शब्‍द का प्रयोग किया गया।

वरिष्‍ठ अधिकारी की मानें तो उन्‍होंने इससे पहले कभी भी सिचुएशन रूम में जेनोसाइड शब्‍द नहीं सुना था।

90 मिनट बाद ओबामा ने लिया फैसला

90 मिनट की मीटिंग खत्‍म होने के बाद यह पूरी तरह से साफ हो चुका था बराक ओबामा याजिदी के बचाव के लिए मदद भेजने का फैसला ले चुके हैं। यह वह धार्मिक समूह है जिसे आईएसआईएस की ओर से निशाना बनाया जा रहा है।

उस समय तक सिचुएशन रूम में मौजूद सलाहकारों को इस बात का जरा भी इल्‍म नहीं था कि ओबामा इराक में हवाई हमलों के बारे में भी आदेश देने वाले है।

गौरतलब है कि बराक ओबामा हमेशा से ही इराक युद्ध के खिलाफ रहे थे। जब उन्‍होंने इराक पर हवाई हमलों के बारे में फैसला लिया तो वहां पर मौजूद लोगों को थोड़ी हैरानी भी हुई।

साथ ही वह इस बात पर भी अड़े हुए थे कि तीन वर्ष बाद किसी भी तरह के ग्राउंड ट्रूप्‍स को इराक नहीं भेजा जाएगा। बस हवाई हमलों से इराक को इस मुसीबत से निकाला जाएगा।

मीडिया के साथ डिनर पर हुआ ऐलान

इस पूरे मसले पर बुधवार को अहम मोड़ आया जब बराक ओबामा 50 अफ्रीकन हेड्स के साथ मीटिंग में थे। उस समय ही व्‍हाइट हाउस तक खबर फैली कि इराक की एक पहाड़ी पर फंसे याजिदी समुदाय के लोग प्‍यास से दम तोड़ रहे हैं।

ओबामा ने सिचुएशन रूम में जॉन कैरी और चक हेगल के साथ अपनी पूरी टीम को बुलाया। मीटिंग में ही उन्‍होंने ऐलान किया कि वह इराक में दो मिशन के लिए मंजूरी देने जा रहे हैं।

पहला याजिदी समुदाय के बचाव के लिए एयरड्राप्‍स और दूसरा इराक पर हवाई हमले। इसके बाद सारी खबर ट्विटर पर आनी शुरू हो गई। गुरुवार को रात नौ बजे ओबामा ने रिपोर्ट्स को डिनर पर बुलाया और हवाई हमलों के बारे में जानकारी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+