इस दुर्गम, भयावह गुफा से बच्चे बाहर निकलें कैसे?

गुफा में बच्चा
AFP
गुफा में बच्चा

घुप्प अंधेरा, पानी से भरी गुफा, तंग संकरा रास्ता और भूस्खलन की आशंका.

थाईलैंड की जिस गुफा में 12 बच्चे अपने कोच के साथ फँसे हैं उसका नज़ारा ऐसा ही है. इस गुफा में ये बच्चे 23 जून से फँसे हैं और सोमवार को इनके सुरक्षित होने की ख़बर आई. साथ ही गुफा के अंदरूनी कई दृश्य सामने आए हैं.

नीचे दिए ग्राफ से आप समझ सकते हैं कि बच्चों को गुफा से निकालना कितना मुश्किल भरा काम है. इस छोटी जगह में 13 लोग फँसे हैं.

यह गुफा प्रवेश द्वार से दो किलोमीटर लंबी और 800 मीटर से एक किलोमीटर तक गहरी है. समस्या यह है कि गुफा कई इलाकों से पूरी तरह से कटी हुई है.

थाईलैंड
BBC
थाईलैंड

यहाँ कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है इसलिए राहत दल को इन बच्चों को खोजने में नौ दिन लग गए. लेकिन बच्चों को बाहर निकालने में कई हफ़्तों से लेकर महीनों लग सकते हैं.

बचाव दलों का ध्यान इस बात पर है कि गुफा में और पानी ना भरने दिया जाए. सोमवार को थाई नेवी ने घोषणा की है कि वो गुफा तक खाना पहुंचाने की तैयारी कर रही है ताकि वो चार महीनों तक खाना खा सकें.

गुफा के कुछ हिस्से इतने संकरे हैं कि राहत दल को इन बच्चों को बाहर निकालने के लिए तगड़ी ट्रेनिंग देनी होगी.

बड़ी दिक़्क़त ये है कि जो बच्चे वहां फँसे हुए हैं वो ट्रेंड तैराक नहीं हैं.

इंटरनेशनल अंडरवाटर केव रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन ने बीबीसी से कहा कि वहां कोई कुछ देख नहीं सकता है. अंधेरे का भयावह साम्राज्य होता है. वहां के जो हालात होते हैं उसमें रहना बेहद मुश्किल भरा होता है. फँसे हुए लोगों का डरना और घबराना बिल्कुल स्वाभाविक है.

थाईलैंड
Getty Images
थाईलैंड

इस राहत बचाव कार्य में कई देशों के लोग शामिल हैं. एक हज़ार लोगों का एक बचाव दल बना है जिसमें सेना, स्थानीय वर्कर और प्रशिक्षत लोग हैं.

बचाव दल एक और विकल्प पर विचार कर रहा है जिसमें गुफा के ऊपर से ड्रिल करने की बात हो रही है. हालांकि इसके लिए कई तरह की मुकम्मल तैयारियों की ज़रूरत होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+