Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

काला सागर में रूसी युद्ध पोत Moskva कैसे डूबा, आ गया Video

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरुआती दिनों में ही काला सागर के स्नेक आइलैंड पर यूक्रेन के सैनिकों से सरेंडर करने के रूसी सेना के दबाव को 'भाड़ में जाओ' कहने वाले यूक्रेन के जवानों की एक खबर सुर्खियां बनी थी। उस अभियान में रूस का जंगी जहाज 'मोस्कवा' ही शामिल था, जो इसी लड़ाई के दौरान पिछले हफ्ते काला सागर में डूब चुका है। इस जहाज को डूबने को लेकर रूस और यूक्रेन के पूरी तरह से विरोधाभासी दावे सामने आए हैं। अब उस जहाज में आग लगने और डूबने से ठीक पहले की कुछ तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं।

मोस्कवा के डूबने से पहले का वीडियो वायरल

मोस्कवा के डूबने से पहले का वीडियो वायरल

रूसी जंगी जहाज मोस्कवा की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह उसके काला सागर में डूबने से ठीक पहले का है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो और तस्वीरें रूस के मिसाइल क्रूजर के आकार और डिजाइन से मेल खा रहे हैं। रूस का दावा है कि जहाज पर आ लग गई थी, जिससे उसपर रखे गोला-बारूद में विस्फोट हो गया और तूफान की वजह से खींचकर लाते वक्त वह काला सागर में डूब गया। यूक्रेन का दावा है कि उसने मिसाइल से हमला करके रूस के इतने बड़े युद्धपोत को तबाह कर दिया है।

तबाही से पहले ऐसा था मोस्कवा

तबाही से पहले ऐसा था मोस्कवा

नई तस्वीरों और वीडियो से रूस या यूक्रेन दोनों में से किसी के भी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन, 3 सेकंड के वीडियो से जितना समझ आ पा रहा कि उस समय वहां पर तूफान जैसे हालात तो बिल्कुल ही नहीं थे। ऑनलाइन जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसके मुताबिक वो 14 अप्रैल की हैं, जो कि यूक्रेन के हमले वाले दावे के एक दिन बाद की है। वीडियो संभवत: किसी रेस्क्यू बोट से बनाया गया है। जहाज की दांयी तरफ एक छोटी बोट है, जो उसे खींचकर ले जा रहा है। युद्ध पोत से धुआं निकलता दिख रहा है और यह भी नजर आ रहा है कि जहाज का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। (ऊपर वाली तस्वीर फाइल)

रूस और यूक्रेन अलग-अलग दावे

रूस और यूक्रेन अलग-अलग दावे

तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि जहाज में छेद हो चुका था, जिससे उसके अंदर काफी पानी भर चुका था। जहाज के सभी लाइफ बोट को तैनात कर दिए जाने की भी बात कही जा रही है। गौरतलब है कि यूक्रेन ने पिछले बुधवार को दावा किया था कि उसने अपने नेप्च्यून मिसाइल से मोस्कवा को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। अज्ञात अमेरिकी अधिकारी अमेरिकी मीडिया से कह चुके हैं कि उन्हें यूक्रेन के दावे पर यकीन है। जबकि, रूस क्षतिग्रस्त जहाज के डूबने का कारण 'समुद्री तूफान' को बता रहा है।

मिसाइल हमले की वजह से तबाह होने की आशंका-एक्सपर्ट

मिसाइल हमले की वजह से तबाह होने की आशंका-एक्सपर्ट

बीबीसी का कहना है कि उसने जहाज की तस्वीरों को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटजिक स्टडीज के नौसेना विशेषज्ञ जोनाथन बेंथम को दिखाया है, जिन्होंने कहा है कि तस्वीर निश्चित तौर पर स्लावा-क्लास क्रूजर की है और यह 'संभत:' मोस्कवा की है। उन्होंने तस्वीरों के आधार पर यह भी कहा है कि नुकसान को देखने से लगता है कि यह नेप्च्यून मिसाइल की वजह हुआ लगता है, लेकिन उन्होंने दूसरी संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है। रूस के दावे के मुताबिक इस जहाज के डूबने से कोई हताहत नहीं हुआ है।

कैसा था मोस्कवा ?

रॉयटर्स और बीबीसी के रिसर्च के मुताबिक मोस्कवा में क्रू की क्षमता 510 थी। इसकी लंबाई 186.4 मीटर थी। यह 32 नॉट या 59 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता था। इसका रेंज 19, 000 किलो मीटर था और इसपर एक हेलीकॉप्टर तैनात था। (मोस्कवा की जलने की तस्वीरें-ऑनलाइन वायरल वीडियो/माइक राइट/@Osinttechnical-ट्विटर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+