क्‍या पुतिन की शादी पर चर्चा से कम होंगी तेल की कीमतें?

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन को उनके सीधे जवाबों और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। चाहे अमेरिका पर अरब देशों में आतंकवाद बढ़ाने जैसा गंभीर आरोप लगाना हो या फिर अपनी पर्सनल जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब देना हो, हर बार उन्‍होंने बड़ी बेबाकी और साफगोई से जवाब दिए हैं।

Vladimir-Putin-and-wife-and-marriage

गुरुवार को भी एक ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला जब एक बार फिर उनकी शादी के बारे में सवाल पूछे गए।

जब 12 वर्ष की लड़की ने पुतिन से टर्की पर पूछा सवाल

जब शादी पर पूछा गया सवाल

ब्‍लादीमिर पुतिन का अपनी पत्‍नी ल्‍यूडमिला से वर्ष 2014 में तलाक हो चुका है। इस तलाक से पहले उनके एलीना कोबोवा नामक एक जिमानस्‍ट के साथ अफेयर के चर्चों ने सुर्खियां बटोरी थीं।

गुरुवार को राष्‍ट्रपति पुतिन हर वर्ष की ही तरह टीवी पर लाइव फोन कॉल्‍स के जरिए लोगों के सवालों का जवाब दे रहे थे। एक महिला ने उनसे इसी दौरान उनकी शादी से जुड़ा एक सवाल पूछा।

आज भी मिलते हैं ल्‍यूडमिला से पुतिन

पुतिन ने कहा, 'मैं और ल्‍यूडमिला कभी-कभी मिलते हैं, अक्‍सर नहीं लेकिन कभी। आज भी हमारे बीच रिश्‍ते काफी अच्‍छे हैं। मैं तो यह कहूंगा कि अब रिश्‍ते पहले से ज्‍यादा बे‍हतर हैं। मुझे मालूम हैं कि वह अपनी जिंदगी में खुश हैं और मैं भी अपनी जिंदगी में काफी खुश हूं।'

पुतिन ने जवाब में यह भी कहा कि क्‍या उनकी जिंदगी से जुड़े सवालों पर बात करने से तेल की कीमतों या फिर एक्‍सचेंज रेट पर कोई असर पड़ेगा। उन्‍हें नहीं लगता कि ऐसा कुछ होगा तो इससे अच्‍छा है कि इस पर कोई बात ही ना की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+