सिर्फ एक क्लिक और सारे अनचाहे एफबी फ्रेंड्स हो जाएंगे अनफ्रेंड

कैलिफोर्निया। फेसबुक पर अगर आपको कुछ अनवांटेंड फ्रेंड्स को अनफ्रेंड करना होता है तो फिर आपको एक-एक करके फ्रेंड्स को सेलेक्‍ट करना होता है और तब आप उनका डिलीट कर पाते हैं। हम में से कोई भी अपनी फ्रेंड लिस्‍ट में ऐसा कोई दोस्‍त नहीं चाहता है जिससे कभी बात न हो या फिर जिसके साथ कभी कोई कम्‍यूनिकेशन ही न हो।

facebook-friends-unfriend

अब आप बिना समय गंवाए अपने ऐसे दोस्‍तों को अनफ्रेंड कर सकते हैं। फ्रेंडलिस्‍ट से अपने दोस्‍तों काे अनफ्रेंड करन में आपका काफी समय लग जाता है। लेकिन अब आप एक ही क्लिक पर अपने ऐसे फ्रेंड्स को अनफ्रेंड कर सकते हैं।

आपको इसके लिए फायरफॉक्‍स ब्राउजर पर बस एक एक्‍सटेंशन डाउनलोड करना होगा। इस एक्‍सटेंशन को ग्रीस मंकी के नाम से जानते हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस एक्‍सटेंशन के बाद आपको मास फेसबुक फ्रेंड्स डिलीटर करना होगा। इसके बाद आपकी स्‍क्रीन पर आने वाली जानकारी को एक-एक करके फॉलो करते रहिए।

कुछ ही मिनट के बाद आपकी फ्रेंड लिस्‍ट से सभी अनवांटेंड फ्रेंड्स डिलीट हो चुके होंगे। फेसबुक के मुताबिक यह पूरी तरह से सुरक्षित है और इसका प्रयोग यूजर्स की सुविधा के लिए ही हैं।

हालांकि अगले कुछ दिनों में फेसबुक के ऐसे कई तरह के फीचर्स आने वाले हैं जो आपको इस तरह के कई एप और सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+