70 साल पहले करोड़ों लोगों देखी एलिजाबेथ की ताजपोशी, जानें किंग चार्ल्स का राज्याभिषेक कैसे होगा अलग?
ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक की तैयारियां जोरों पर है। राज्याभिषेक 6 मई को लंदन में होगा। 74 साल के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला को शनिवार को वेस्टमिंस्टर एब्बे के आयोजित प्रोग्राम में ताज पहनाया जाएगा।

ब्रिटेन में किंग चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी 6 मई को आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी। इस तोजपोशी पर पूरी दुनिया की नजर है। दुनिया भर से नामचीन हस्तियां इस बड़े समारोह में हिस्सा लेने ब्रिटेन पहुंच रही हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से राज्याभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हो गए हैं। राज्याभिषेक समारोह में राज्य और सरकार के प्रमुखों सहित लगभग 2,000 गणमान्य व्यक्तियों की सभा में धनखड़ शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी लंदन गई हैं।
चार्ल्स का राज्याभिषेक दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रहा है। अपने पिता की मृत्यु के बाद 1952 में महारानी बनी एलिजाबेथ के मुकाबले उनके बेटे किंग चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक समारोह मामूली और काफी छोटा होने की उम्मीद है।
वेस्टमिंस्टर एब्बे में आयोजित समारोह में चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला का राज्याभिषेक होगा। पूरा कार्यक्रम केवल एक घंटे तक चलेगा, जबकि जब 2 जून 1953 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राज्याभिषेक हुआ था, तो समारोह तीन घंटे से अधिक समय तक चला था।
ब्रिटेन में अनुमानित 27 मिलियन लोगों ने टीवी पर दिवंगत रानी के राज्याभिषेक समारोह को देखा था। इसके अलावा 11 मिलियन लोगों ने रेडियो पर सुना था। आपको बतादें कि दिवंगत महारानी का राज्याभिषेक टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला पहला राज्याभिषेक था।
किंग चार्ल्स अपनी मां के उदाहरण का पालन करना चुन सकते हैं, हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि सम्राट उस परंपरा को तोड़ सकते हैं। 1953 का राज्याभिषेक जुलूस महारानी एलिजाबेथ को लंदन से बकिंघम पैलेस तक 5 मील की यात्रा पर ले जाया गया था। हालांकि, चार्ल्स और कैमिला का राज्याभिषेक जुलूस सिर्फ 1.3 मील का होगा।
ब्रिटेन इस ताजपोशी में करीब 100 मिलियन पाउंड यानी 1 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये समारोह पूरे यूरोप और दुनिया के लिए अपनी तरह का अनोखा और सबसे भव्य समारोह है। इसमें हजारों सालों से चली आ रही रस्मों के तरह राजा-रानी को ताज पहनाया जाएगा। दर्शक गॉड सेव द किंग के नारे लगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications