कैसे पत्नियों की मदद से आईएसआईएस को मिल रही आर्थिक मदद

लंदन। अभी तक आपने सुना होगा कि इराक और सीरिया को अपने कब्‍जे में ले चुका आईएसआईएस किस तरह से महिलाओं को कभी सेक्‍स स्‍लेव्‍स तो कभी दूसरे कामों के लिए प्रयोग कर रहा है।

isis-funding

लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अब इस संगठन ने अपने संगठन में शामिल पुरुष सदस्‍यों से कहा है कि वह अपनी पत्नियों का प्रयोग कर संगठन के लिए फंड इकट्ठा करें।

आईएसआईएस की ओर से सदस्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह संगठन के लिए पैसा इकट्ठा करने में अपनी पत्नियों का प्रयोग करें।

पढ़ें-2015 में आईएसआईएस के आतंकी कारनामे

आईएसआईएस को जो पैसा मिल रहा है उसका सबसे बड़ा स्‍त्रोत हैं तेल के कुएं और इसकी वजह से संगठन काफी अमीर हो गया है। संगठन इस पैसे की मदद से इराक और सीरिया में अपनी लड़ाई को जारी रखे हुए है।

अब संगठन को पैसे की कमी महसूस होने लगी है और इसलिए ही वह इस नए तरीको को प्रयोग में लाना चाहता है।

आईएसआईएस अब इस बात को महसूस करने लगा है कि इराक और सीरिया में लड़ाई बहुत महंगी साबित हो रही है। दूसरे देशों से उन्‍हें कोई मदद नहीं मिल सकती है।

अब संगठन उन लोगों पर निर्भर है जो लोगों की भर्ती कर रहे हैं और उन्‍हें चरमपंथी विचारधारा की ओर से मोड़ने में सफलता हासिल कर रहे हैं।

इसी पृष्‍ठभूमि में जहां पुरुषों का प्रयोग आतंकी हमलों के लिए हो रहा है तो महिलाओं का प्रयोग रकम इकट्ठा करने के लिए हो रहा। पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक महिलाओं को संगठन

की ओर से अमीर महिलाओं के पास भेजा जाता है। इसके बाद उनसे चंदे करी मांग की जाती है। स्‍कूल के नाम पर चंदा मिलने पर, ये महिलाएं उस रकम को अपने पतियों को दे देती है। इसके बाद उस रकम का प्रयोग आतंकी गतिविधियों के लिए होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+