Donald Trump: क्या इस वजह से बार-बार 'यमराज' को चकमा दे रहे हैं ट्रंप? कुंडली में छिपा है राज
Donald Trump Secret Astrological Insights: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीन महीनों के भीतर दो बार जानलेवा हमलों से बाल-बाल बचे। 13 जुलाई 2024 को पेंसिलवेनिया की रैली में और 15 सितंबर 2024 को फ्लोरिडा के गोल्फ क्लब में AK-47 से हमले का निशाना बनने के बावजूद, ट्रंप सुरक्षित रहे।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह सवाल उठता है कि क्या उनकी कुंडली में कुछ ऐसा खास है, जिसकी वजह से वे बार-बार इन खतरों से बच रहे हैं? आइए जानते हैं पर्दे के पीछे की वजहें....

कुंडली में छिपा है ट्रंप की रक्षा का राज
ज्योतिष विशेषज्ञ गजेन्द्र शर्मा ने वनइंडिया को बताया कि ट्रंप की कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति उन्हें अदम्य साहस और रक्षा शक्ति प्रदान करती है। उनकी कुंडली सिंह लग्न और वृश्चिक राशि की है। सिंह लग्न में मंगल की उपस्थिति ट्रंप को न केवल पराक्रमी बनाती है, बल्कि हर बार उन्हें खतरों से सुरक्षित निकालने में मदद भी करती है।
हालांकि, उनकी कुंडली में कुछ ग्रह दोष भी हैं। उनके चतुर्थ भाव में चंद्र ग्रहण दोष और दशम भाव में सूर्य ग्रहण दोष बना हुआ है। यह दोष उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान में समय-समय पर कमी लाता है और शत्रु उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन मंगल का प्रभाव हर बार उनकी रक्षा करता है।
शनि की दशा और चुनौतियां
वर्तमान में ट्रंप शनि की लघु ढैया से गुजर रहे हैं, जो उन्हें कठिन समय दे रहा है। इसके साथ ही, वे बृहस्पति की महादशा और शुक्र की अंतर्दशा से भी गुजर रहे हैं। शनि का द्वादश भाव में होना आने वाले समय में उन्हें सफलता दिला सकता है, लेकिन संघर्ष और चुनौतियां भी जारी रहेंगी। ज्योतिषीय विश्लेषण के अनुसार, शनि और सूर्य ग्रहण दोष की वजह से उन्हें भविष्य में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- 'मैं सुरक्षित हूं', गोलीबारी में बाल-बाल बचे ट्रंप; संदिग्ध गिरफ्तार, झाड़ियों में मिली AK-47
MK-13 और AK-47 की जुगल बंदी भी नहीं भेद सके ट्रंप का सीना
बीती 13 जुलाई 2024 को, पेंसिलवेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान ट्रंप पर एमके 13 राइफल से गोलीबारी हुई थी। घटना में एक गोली उनके कान को छूती हुई निकल गई। वहीं, दूसरा हमला 15 सितंबर 2024 को, फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में स्थित ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ गोल्फ क्लब में ट्रंप पर AK-47 राइफल से गोली चलाई गई। गनीमत रही कि गोली का निशाना बनने से ट्रंप बाल-बाल बच गए।
ये भी पढ़ें- Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की दूसरी बार नाकाम कोशिश, राष्ट्रपति चुनाव में कितना फायदा हो सकता है?
ग्रहों की स्थिति और किस्मत का खेल
ट्रम्प के जीवन में इन घटनाओं का समय और ग्रहों का खेल भी काफी दिलचस्प है।
- जन्मदिन: 14 जून 1946 (शुक्रवार) - इस दिन शुक्र का प्रभाव था, जो उन्हें आकर्षण और सफलता दिलाता है।
- पहला हमला: 13 जुलाई 2024 (शनिवार) - इस दिन शनि का प्रभाव था, जो संघर्ष और बाधाओं का प्रतीक है।
- दूसरा हमला: 15 सितंबर 2024 (रविवार) - इस दिन सूर्य का प्रभाव था, जो शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है।
डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली में मौजूद ग्रह दोष और उनके शुभ ग्रहों का प्रभाव उन्हें बार-बार जानलेवा हमलों से बचाता है। मंगल की उपस्थिति उनके साहस और शक्ति को बढ़ाती है, जबकि शनि और सूर्य ग्रहण दोष उन्हें चुनौतियों का सामना करने पर मजबूर करता है। आने वाले समय में भी ट्रंप को ऐसे खतरों से गुजरना पड़ सकता है, लेकिन उनकी कुंडली के अनुसार, वे हर बार इनसे सुरक्षित बाहर निकलने में सक्षम हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications