छह वर्ष बाद जेल से रिहा हुए इजिप्‍ट के पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक

वर्ष 2011 से जेल में बंद इजिप्‍ट के पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक छह वर्ष बाद जेल से हुए रिहा। वर्ष 1981 में इजिप्‍ट के चौथे राष्‍ट्रपति बने थे होस्‍नी मुबारक।

काइरो। वर्ष 2011 में इजिप्‍ट रेवॉल्‍यूशन के दौरान पद से हटाए गए पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक छह वर्ष बाद जेल से रिहा हो गए। मुबारक वर्ष 1981 में इजिप्‍ट के चौथे राष्‍ट्रपति बने थे। उनके वकील ने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद मुबारक माडी सैन्स हॉस्पिटल से निकलकर हेलियोपोलिस स्थित अपने घर पहुंचे।

छह वर्ष बाद जेल से रिहा हुए इजिप्‍ट के पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक

200 लोगों की हत्‍या का आरोप

इजिप्‍ट क्रांति के समय मुबारक आरोप लगा था कि प्रदर्शन के दौरान उन्‍होंने सेना के साथ मिलकर 200 लोगों की हत्‍या करवाई थी। इसके बाद कोर्ट ने उन्‍हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उनके केस की दो बार सुनवाई हुई और गुरुवार को अपीली कोर्ट का फैसला आया। कोर्ट ने फैसले में 88 वर्ष के मुबारक को बीमार और बुजुर्ग बताते हुए रिहा कर दिया। जून 2012 में मुबारक को जेल में ही दिल का दौरा पड़ा था। इस दौरे के बाद उनकी हालत काफी नाजुक थी। उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था। उस समय उन्‍हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस घटना के बाद उनकी मौत की अफवाहें भी फैली थीं जिन्हें बाद में गलत करार दिया गया था।

30 वर्ष तक किया इजिप्‍ट पर शासन

वर्ष 2014 में इजिप्‍ट की ही एक कोर्ट ने मुबारक हत्‍या के मामले से बरी कर दिया था। मुबारक ने करीब 30 वर्षों इजिप्‍ट पर शासन किया है। वर्ष 2011 में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी। मुबारक सरकारी धन के गबन के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं। मुबारक को 2012 में आजीवन कारावास सजा सुनाई गई थी, लेकिन अपील में यह सजा निरस्त कर दी गई थी। वर्ष 1995 में उन्‍हें जवाहर लाल नेहरु पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+