हांगकांग ने ओमिक्रॉन के कारण भारत समेत 7 अन्य देशों की फ्लाइट पर 21 जनवरी तक लगाया प्रतिबंध

हांगकांग ने ओमिक्रॉन के कारण भारत समेत 7 अन्य देशों की फ्लाइट पर 21 जनवरी तक लगाया प्रतिबंध

नई दिल्‍ली, 6 जनवरी। भारत में कोरोना के साथ इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते हांगकांग ने भारत समेत 7 अन्‍य देशों की उड़ानों पर 21 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। हांगकांग ने बुधवार को कोविड से बचाव के लिए कई शख्‍त प्रतिबंधों को लागू किया है।

plan

हांगकांग के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम चेंग यूएट-एनगोर के अनुसार कुल 8 देशों की फ्लाइट पर बैन लगाया गया है उनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, भारत, पाकिस्तान, फिलीपींस, यूके और अमेरिका शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है ओमिक्रॉन का डर है इस कारण हांगकांग सामाजिक गतिविधियों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के अलावा अन्‍य कुछ सबसे कठिन कोविड 19 प्रतिबंधों को फिर से लागू कर रहा है। इसके तहत सभी डाइन-इन सर्विस पर शाम छह बजे कर्फ्यू लगा दिया है और आठ देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रहा है क्योंकि यह संक्रमण की पांचवीं लहर का संकेत है। हांगकांग, एक प्रमुख विमानन और वित्तीय केंद्र है इसके साथ ही चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है।

लैम ने एक संवाददाता सम्मेलन मेंसोसाइटी में आमिक्रॉन का पता लगाने और कोरोना वायरस के भयंकर प्रकोप की कगार पर पहुंच चुके शहर हांगकांग में सख्त नियम लगाने आवश्‍यक थे। कोरोना महामारी की स्थिति में तेजी से बदलाव आया है जिससे हम चिंतित हैं। हम आज ट्रांसमिशन चेन को तोड़ने के लिए तेज, निर्णायक और सटीक उपायों की घोषणा करेंगे।

यात्री उड़ानों पर दो सप्ताह का प्रतिबंध 21 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। जो यात्री हाल ही में उन देशों में थे या उनके माध्यम से ट्रेवल करके आए हैं उन्हें दो सप्ताह के लिए शहर में लौटने पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों को रोकने के लिए उपाय महत्वपूर्ण थे। उन्‍होंने कहा ये कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलता है जिसके कारण अस्‍पतालों पर मरीजों का अतिरिक्‍त भार बढ़ सकता है इसलिए हमें ये सभी उपाय करने जरूरी हैं।

उन्‍होंने कहा कि प्रतिबंध से प्रभावित व्‍यसाय हमारी ओमिक्रॉन को लेकर अंकुश लगाने के लिए की गई निर्णायक, तेज और कड़ी कार्रवाई को समझेंगे। उन्होंने कहा कि हम साहसिक और कड़े कदम उठाएंगे ताकि बहुत ही कम समय में हम ओमिक्रॉन वेरिएंट को नियंत्रित कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+