लंदन की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहीं दो बहनों को प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहीं दो बहनों को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया। 13 नवंबर से लापता दोनों बहनें का लंदन जाने के दौरान अपहरण किया गया था। पुलिस को सोफिया के प्रेमी प्लूटार्को रुज पर शक हुआ। शक के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में उसने सब कुछ उगल दिया। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों की लाशों को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और उनके शवों को ले जाने के लिए प्रयोग किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है।

maria-jose-alvarad-sofia

19 वर्षीय मारिया जोस अल्वाराडो गुरुवार से शुरू हो रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लंदन रवाना होने वाली थीं। उन्हें 13 नवंबर को सांता बारबरा शहर के पास एक रिसॉर्ट से पार्टी के बाद बिना नंबर वाली कार से जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा था। हत्या के लिए मारिया की बहन सोफिया का प्रेमी प्लूटार्को रूज जिम्मेदार है। पुलिस पहले ही उसे अपहरण के संदेह में गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के बाद ही शवों को बरामद किया गया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्लूटार्को रूज ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आपराधिक जांच ईकाई के प्रमुख ने बताया कि राजधानी तेगुसीगल्पा से 180 किमी दूर सांता बारबरा की एक पहाड़ी नदी के समीप मारिया और उनकी बहन सोफिया के शवों को बरामद किया गया।

हत्या के बाद इन्हें दफना दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+