Coronavirus: इस मशहूर एक्‍ट्रेस के पिता ने तोड़ा इलाज के दौरान दम, ट्विटर पर फैंस को दी जानकारी

कैलिफोर्निया। कोरोना वायरस ने अमेरिका में भी कहर मचाना शुरू कर दिया है। यहां पर मरने वाले लोगों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। इन सबके बीच ही एक मशहूर एक्‍ट्रेस ने ट्विटर पर बुरी खबर अपने फैंस से शेयरर की है। 'ट्रांसफॉर्मर्स' और 'मैन्‍सफील्ड पार्क' जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुकी 40 साल की सोफिया माइल्‍स ने इस बीमारी की वजह से अपने पिता पीटर माइल्‍स को खो दिया है।

14 मार्च को हुए अस्‍पताल में भर्ती

14 मार्च को हुए अस्‍पताल में भर्ती

सोफिया ने ट्विटर पर बताया है कि पिता पीटर की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। 14 मार्च को उन्‍होंने जानकारी दी थी कि पिता कोरोना पॉजिटिव हें। पीटर को कुछ और बीमारियां भी थीं। सोफिया ने ट्विटर पर लिखा,'रेस्ट इन पीस पीटर माइल्स। मेरे प्यारे पिता का निधन कुछ घंटे पहले हुआ। कोरोना वायरस ने मेरे पिता की जान ले ली।' इस खबर को शेयर करने के बाद से हर कोई सोफिया की तकलीफ में शामिल है। पीटर माइल्‍स की मौत शनिवार को हुई है।

कौन है सोफिया

इससे पहले सोफिया ने ट्विटर पर अपने पिता और भाई संग एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता, मेरे भाई और मैं, साझा करने के लिए एक यादगार तस्वीर।' इससे पहले उन्‍होंने इलाज कराते हुए पिता की तस्वीर शेयर की थी। वे पिता के बगल में मास्क और ग्लव्‍स पहने खड़ी थीं। सोफिया एक ब्रिटिश एक्‍टर हैं और उन्‍हें लोग कई बेहतरीन रोल्‍स के लिए जानते हैं। सोफिया की यादगार फिल्‍मों में ट्रांसफॉर्मर्स के अलावा अंडरवर्ल्‍ड भी है और लोग उन्‍हें डॉक्‍टर हू में अदा किए गए उनके रोल के लिए भी जानते हैं।

टॉम हैंक्‍स भी कोरोना की चपेट में

टॉम हैंक्‍स भी कोरोना की चपेट में

इससे पहले हॉलीवुड के लीजेंड्री एक्‍टर टॉम हैंक्स ने जानकारी दी थी कि उनकी पत्‍नी रीटा विल्‍सन भी कोरोना से संक्रमित हैं। हैंक्‍स के बाद ब्रिटिश एक्टर इडरिस एल्बा और उनकी पत्‍नी के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आईं। इसके अलावा फ्रोजन की एक्‍ट्रेस रेचेल मैथ्‍यूज भी कोरोना की शिकार हैं। इदरीस और उनकी पत्‍नी दोनों को ही आइसोलेशन में रखा गया है। इदरीस ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्‍नी सोफी ट्रूडो की वजह से संक्रमण मिलने का आरोप लगाया था।

कनाडा के पीएम की पत्‍नी भी कोरोना संक्रमित

कनाडा के पीएम की पत्‍नी भी कोरोना संक्रमित

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्‍नी सोफी ट्रूडो भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। सोफी ट्रूडो के टेस्‍ट पॉजिटिव आए हैं। पीएम के ऑफिस की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई थी। सोफी, यूके की यात्रा से लौटी थीं। फिलहाल सोफी के साथ जस्टिन भी घर में कैद हैं। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल भी क्‍वारंटाइन में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+