इस फेमस एक्‍ट्रेस ने बयां किया बॉडी शेमिंग का दर्द, बोलीं- लोग मजाक बनाते थे, मानसिक स्थिति पर भी पड़ा प्रभाव

नई दिल्‍ली। हॉलीवुड की जानीमानी एक्‍ट्रेस और गायक सेलेना गोमेज ने हाल ही में अपने बढ़े वजन और उससे होने वाली तकलीफ (बॉडी शेमिंग) को लेकर खुलासा किया है। ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी दोस्त रकेले स्टीवंस के वीडियो पॉडकास्ट 'गिविंग बैक जेनेरेशन' के एक एपिसोड में गोमेज ने इस बात का खुलासा किया कि उनके वजन को लेकर उनपर कई लोगों ने कमेंट किया था। इस कमेंट ने उनके दिमाग पर भी काफी प्रभाव उनके मानसिक स्थिति पर भी पड़ा था।

गोमेज ने बताया- मैं ल्यूपस से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं से जूझ रही थी

गोमेज ने बताया- मैं ल्यूपस से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं से जूझ रही थी

गोमेज ने बताया कि "मैं ल्यूपस से पीड़ित थी और किडनी की समस्याओं और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी, तो ऐसे कई सारी परेशानियां थीं, जिनसे मैं घिरी हुई थी और उस वक्त मैंने बॉडी-शेमिंग जैसी चीजों को पहली बार नोटिस करना शुरू किया।" हालांकि सेलेना ने यह भी कहा कि ल्यूपस ने सीधे तौर पर तो उनके बढ़ते हुए वजन को प्रभावित नहीं किया, लेकिन कई और स्वास्थ्य समस्याओं से उनके संघर्ष के चलते ऐसा हुआ। उन्होंने कहा कि वे दिन काफी मुश्किल भरे थे, जब उस तनावपूर्ण दौर में लोगों के द्वारा उनका मजाक बनाया जाता था और इससे उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत परेशानी हुई थी।

एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड की बीबी को लेकर सेलेना ने की थी अपील

एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड की बीबी को लेकर सेलेना ने की थी अपील

गोमेज ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों से आग्रह किया था कि वे 'दूसरी महिलाओं पर टिप्पणियां करने बंद करें।' आपको बता दें कि मॉडल हैली बीबर को ट्रोर्ल्स का सामना तब से करना पड़ रहा है, जब से सेलेना ने अपना नया गाना 'लूज यू टू लव मी' रिलीज किया। इसके बाद भारी ट्रोलिंग के मद्देनजर सेलेना ने यह अनुरोध किया। सेलेना का नाया गाना हार्टब्रेक पॉप सांग के रूप में देखा जा रहा है। अधिकतर प्रशंसकों का यह मानना है कि यह गाना हैली के पति व सेलेना के पूर्व प्रेमी पॉप स्टार जस्टिन बीबर के साथ शेयर किए गए उनके संबंधों के संदर्भ में है।

प्रवासियों की स्थिति पर डॉक्यूमेंटरी सीरीज बनाएंगी सेलेना

प्रवासियों की स्थिति पर डॉक्यूमेंटरी सीरीज बनाएंगी सेलेना

सेलिना गोमेज अब अपने करियर को एक नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल, गोमेज नेटफ्लिक्स के लिए एक डॉक्यूमेंटरी सीरीज प्रोड्यूस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गोमेज ने अपनी इस डॉक्यूमेंटरी सीरीज का नाम रखा है 'लिविंग अनडॉक्यूमेंटेड' है। उनकी इस सीरीज में करीब आठ परिवारों की सच्ची कहानियां दिखाई जाएंगी। सीरीज में दिखाया जाएगा कि यह परिवार निर्वासन से जूझ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+