हॉलीवुड फिल्म बैटमैन सीरीज के इस फेमस ऐक्टर का कोरोना वायरस से निधन
लंदन। फिल्म एलियंस और टीवी शो एम्मरडेल में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने वाले फेमस एक्टर जे बेनेडिक्ट का कोरोनो वायरस संक्रमण के चलते 4 अप्रैल को निधन हो गया। एक सप्ताह के बाद उनका 69 वां जन्मदिन था। वहीं हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की सुपरहिट फिल्म जॉस में काम कर चुकीं 91 वर्षीय अभिनेत्री ली फिएरो का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निधन हो गया है।

बेनेडिक्ट ने अपने कैरियर की शुरुआत में 1997 में फेमस ब्रिटिश सोप अपेरा एम्मारडेल से की थी। जिसमें उन्होंने डग हेमिल्टन नामक के एक बिजनेसमैन की भूमिका निभाई थी। जे बेनेडिक्ट का अभिनय करियर 40 साल से ज्यादा का रहा है। वे यूके के मशहूर टीवी शोज, जैसे द बिल जोनाथन क्रिक, कैज़ुअल्टी और फोयल्स वॉर में भी नजर आए थे। वे 2012 में रिलीज हुई बैटमैन सीरीज की फिल्म फिल्म 'द डार्क नाइट राइजिस' में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications