82 साल के दिग्गज एक्टर ने सबको किया हैरान, चौथी बार बनने जा रहे पिता, 29 साल की है गर्लफ्रेंड

एक्टर अल पचीनो 82 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे। उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 29 साल ही है।

actor Al Pacino

दिग्गज अमेरिकी एक्टर और फिल्म निर्माता अल पचीनो इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी उम्र अभी 82 साल से ज्यादा है, ऐसे में लोग इस खबर को सुनकर हैरान हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड उनसे काफी ज्यादा छोटी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गॉडफादर के एक्टर अल पचीनो नूर अल्फल्लाह नाम की लड़की के संग रिलेशन में हैं, जो उनसे 53 साल छोटी हैं। उनकी उम्र अभी 29 साल की है, ऐसे में इस रिश्ते के बारे में जानकर ही पूरी दुनिया हैरान हो गई थी। अब खबर आई है कि नूर 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं।

ये अल पचीनो की चौथी संतन होगी। इससे पहले पूर्व पत्नी से उनकी एक बेटी है, जो उनकी गर्लफ्रेंड से भी बड़ी है। उनकी बेटी का नाम जूली मैरी है, वो 33 साल की हैं। उनके दो जुड़वां बेटे हैं, जिनकी उम्र 22 साल के आसपास है।

गर्लफ्रेंड भी काफी फेमस
वहीं दूसरी ओर उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह भी काफी फेमस हैं। आरोप है कि वो पैसे वाले लोगों को ही डेट करती हैं, जिनकी उम्र ज्यादा रहती है। उन्होंने 22 साल की उम्र में माइक जैगर के साथ रिश्ता बनाया, उस वक्त उनकी उम्र 74 साल थी। इसके बाद वो निकोलस बर्गग्रेन को डेट करने लगीं, उनकी उम्र 60 साल थी। अब वो 82 साल अल पचीनो के साथ हैं और उनके बच्चे की मां बनने जा रहीं।

कोविड काल में बना रिश्ता
2019 के अंत में जब पूरी दुनिया में कोरोना फैला, तो अल पचीनो और नूर की डेटिंग की खबरें सामने आईं, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। अप्रैल 2022 में दोनों को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया।

उनके करीबियों के मुताबिक दोनों खुशहाल जीवन जी रहे। उनके बीच उम्र को लेकर कभी समस्या नहीं हुई। कुछ लोगों ने दोनों को ट्रोल भी किया लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। अब वो अपने नए बच्चे की स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+