पाकिस्तान में दो दशक के बाद खत्म हुआ हिंदू मंदिर पर अवैध कब्जा, अब होगा जीर्णोद्धार

इस्लामाबाद, 04 अगस्त। पाकिस्तान में 1200 साल पुराने हिंदू मंदिर का आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मंदिर पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया था, यह मामला काफी समय तक कोर्ट में चला जिसके बाद कोर्ट ने मंदिर के जीर्णोद्धार का आदेश दिया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक पूजा स्थलों की देखरेख करने वाले संघीय निकाय ने इस खबर की पुष्टि की है। बता दें कि लाहौर स्थित अनारकली बाजार के बाद स्थित है, जिसे पिछले महीने ईसाई परिवार से वापस लिया गया था। बता दें कि यह वाल्मीकि मंदिर है और लाहौर में कृष्ण मंदिर के अलावा यह सिर्फ दूसरा मंदिर है जो भक्तों के दर्शन के लिए उपलब्ध है।

temple

ईसाई परिवार जोकि दावा करता रहा है कि वह हिंदू धर्म में परिवर्तित हो गया है, वह मंदिर में सिर्फ वाल्मीकि समुदाय के लोगों को पूजा करने के लिए मंदिर में आने देता था। पिछले दो दशक से यहां पर सिर्फ वाल्मीकि समाज के लोगों को ही आने दिया जा रहा था। लेकिन इवेक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि आने वाले दिनों में वाल्मीकि मंदिर का जीर्णोद्धार मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा।

हाशमी ने बताया कि मंदिर पर से कब्जा वापस लेने के बाद यहां पहली बार मंदिर पर 100 हिंदू, कुछ सिख और ईसाई नेता इकट्ठा हुए, हिंदू यहां पर अपनी पूजा अर्चना करने लगे, सिद्ध लंगर चलाने लगे हैं। ईसाई परिवार ने मंदिर पर दो दशक तक अपना कब्जा बनाए रखा था। ईडीपीबी के अधिकारी ने बताया कि मंदिर की जमीन के ईटीपीबी को दे दिया गया है, लेकिन ईसाई परिवार जो दावा कर रहा है कि यह जमीन 2010-11 से उनकी है, उसने सिविल कोर्ट में केस दर्ज किया है।

ईटीपीबी के अधिकारी ने बताया कि परिवार ने मंदिर को सिर्फ वाल्मीकि हिंदुओं के लिए खोला। जिसके चलते ट्रस्ट के पास कोर्ट जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। कोर्ट ने भी याचिकाकर्ताओं को मंदिर पर फर्जी दावे के लिए फटकार लगाई है। 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंश के बाद उग्र भीड़ मंदिर के भीतर हथियार लेकर पहुंची था। लोगों ने कृष्ण और वाल्मीकि की मूर्तियों को तोड़ दिया था, यहां किचन में रखे बर्तनों को तोड़ दिया था, यहां रखे सोने से गढ़ी मूर्तियों को सीज कर लिया था। इसके बाद बिल्डिंग को आग लगा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+