US में खालिस्तानियों ने फिर हिंदू मंदिर पर किया हमला, लिखे वीभत्स नारे, बाइडेन की शह पर एंटी-इंडिया हरकतें?
Hindu temple defaced in America: अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानी समर्थक नारों के साथ एक हिंदू मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और ये घटना नेवार्क शहर की है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या बाइडेन प्रशासन जिस तरह से खालिस्तान समर्थकों को फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर शह दे रहा है, क्या उससे एंटी-इंडिया हरकतों में इजाफा हुआ है।
मंदिर को विकृत करने की ये तस्वीरें, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं, जिसमें स्वामीनारायण मंदिर वासना संस्था की दीवारों पर नारे लिखे हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों में मंदिर की दीवार पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत भरे नारे लिखे हुए हैं।

खालिस्तानियों ने मंदिर पर किया हमला
फाउंडेशन ने जोर देकर कहा है, कि घटना की जांच घृणा अपराध के रूप में की जानी चाहिए और कहा, कि नेवार्क पुलिस विभाग और जस्टिस डिपार्टमेंट नागरिक अधिकार प्रभाग को, पहले ही इसके बारे में सूचित किया गया था।
यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका में किसी हिंदू मंदिर को विरूपित किया गया हैं। ऐसी घटनाएं देश के साथ-साथ पड़ोसी देश कनाडा में भी पहले हो चुकी हैं। अमेरिका और कनाडा में भारत विरोधी हरकतें होना आम हो चुकी हैं और ये देश, खुलेआम भारत विरोधी तत्वों को शह देते रहते हैं।
हाल ही में कनाडा के सरे शहर में एक मंदिर में आधी रात को चरमपंथियों ने तोड़फोड़ भी की थी।
मंदिर के मुख्य द्वार पर सार्वजनिक सभा से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए थे, जिसमें खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत के बारे में लिखा गया था।
आपको बता दें, कि खालिस्तानी आतंकियों के मुद्दे पर अमेरिका और कनाडा के साथ भारत के रिश्ते इन दिनों अच्छे नहीं हैं और सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश का आरोप अमेरिका ने एक भारतीय अधिकारी और एक भारतीय नागरिक पर लगाया है। भारतीय नागरिक को चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में गिरफ्तार भी किया गया है और अमेरिका, भारत पर इस मामले पर दबाव बनाने में लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications